झुंझुनूं में 9 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान
झुंझुनूं सहित आठ नगर पालिकाओं के वार्डों में प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
झुंझुनूं जिले में 9 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के तहत आठ नगर पालिकाओं के 315 वार्डों में मतदान होगा। प्रचार सोमवार को समाप्त हो जाएगा और मतदान के लिए ईवीएम भी बांट दी गई हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
झुंझुनूं। झुंझुनूं जिले में नगर निकाय चुनाव का प्रथम चरण 9 सितंबर को सुबह सात बजे से शुरू होगा। इस चरण में झुंझुनूं नगर परिषद समेत आठ नगर पालिकाओं के कुल 315 वार्डों में मतदान होगा। प्रचार सोमवार को समाप्त हो जाएगा।
झुंझुनूं नगर परिषद के 60 वार्डों में 292 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। नवलगढ़ के 45 वार्डों में 161, उदयपुरवाटी के 35 वार्डों में 166 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। खेतड़ी के 25 वार्डों में 188, मुकुंदगढ़ के 25 वार्डों में 85, बगड़ के 20 वार्डों में 76 और सुलताना के 25 वार्डों में 128 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
प्रथम चरण में झुंझुनूं नगर परिषद के अलावा नवलगढ़, उदयपुरवाटी, खेतड़ी, मुकुंदगढ़, बगड़, सुलताना, जाखल और डूंडलोद नगर पालिकाओं में मतदान होगा।
चुनाव प्रचार सोमवार को समाप्त हो जाएगा और उसके बाद प्रत्याशी सभा व मीटिंग की बजाय मतदाताओं से सीधे संवाद किया जाएगा। मतदान के लिए ईवीएम भी आबंटित कर दी गई हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- चुनाव प्रचार के बाद उम्मीदवारें किस तरह चुनाव प्रचार करेंगे?
- चुनाव प्रचार के समाप्ति के बाद प्रत्याशियों द्वारा सभा एवं मीटिंग की बजाय सीधे मतदाताओं से संवाद किया जाएगा।
- मतदान कब शुरू होगा और इसका समय क्या है?
- मतदान 9 सितंबर को सुबह सात बजे से शुरू होगा।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.