आरा में महानंदा एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतरीं
दिल्ली-हावड़ा रेलखंड प्रभावित, रेलवे प्रशासन राहत और जांच में जुटा
बिहार के आरा रेलवे स्टेशन पर महानंदा एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतर गईं, जिससे दिल्ली-हावड़ा मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ। रेलवे प्रशासन ने राहत एवं तकनीकी कार्य शुरू कर दिए हैं और दुर्घटना की जांच की जा रही है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
भोजपुर। बिहार के आरा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह महानंदा एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतर गईं। यह हादसा सुबह करीब 4:12 बजे प्लेटफार्म नंबर दो के पास हुआ। रेलवे प्रशासन ने राहत और तकनीकी कार्य शुरू कर दिया है।
दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन पर महानंदा एक्सप्रेस की दो बोगियां इंजन के साथ पटरी से उतर गईं, जिससे दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। पटरी से उतरने वाली बोगियां इंजन से सटे जनरल कोच की बताई जा रही हैं।
रेलवे के अधिकारी और तकनीकी कर्मचारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। दानापुर कंट्रोल से तकनीकी टीम आरा के लिए रवाना हो गई है। पटरी से उतरी बोगियों को जैक की मदद से पटरी पर चढ़ाने का काम जारी है।
महानंदा एक्सप्रेस सुबह करीब 4:12 बजे आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची थी। ट्रेन के परिचालन के दौरान किसी तकनीकी समस्या के कारण उसका सिग्नल सासाराम लाइन की ओर चला गया, जिससे ट्रेन स्टेशन से करीब 200 मीटर की दूरी पर अप लाइन में डिरेल हो गई।
रेलवे कर्मचारियों ने राहत कार्य करते हुए पटरी से उतरी तीनों बोगियों को दोबारा ट्रैक पर चढ़ाया है।
रेलवे प्रशासन ने प्रभावित ट्रेनों के परिचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। वंदे भारत, विभूति एक्सप्रेस, गांधी धाम, कैप्टल एक्सप्रेस, इंटरसिटी, गरीब रथ, पैसेंजर और उधना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट हैं।
दानापुर रेल मंडल के डीआरएम विनोद कुमार आरा रेलवे स्टेशन पहुंच गए हैं और हादसे की जांच शुरू कर दी है। उनके साथ वरीय रेल इंजीनियरिंग अधिकारी भी मौजूद हैं। रेलवे अधिकारी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं कि सिग्नल सासाराम लाइन की ओर क्यों गया और ट्रेन गलत दिशा में कैसे चली गई।
ट्रैक को दुरुस्त करने और दुर्घटनाग्रस्त बोगियों को हटाने के बाद ही रेल परिचालन पूरी तरह सामान्य होने की संभावना है।
घटना में कोई हताहत नहीं हुए हैं
सरस्वती चंद्र, मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी, पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- महानंदा एक्सप्रेस की बोगियां क्यों पटरी से उतरीं?
- ट्रेन के परिचालन के दौरान तकनीकी समस्या के कारण सिग्नल सासाराम लाइन की ओर चला गया जिससे ट्रेन गलत दिशा में पहुंची और डिरेल हुई।
- पतरी से उतरी बोगियां किस जगह से जुड़ी थीं?
- पटरी से उतरी बोगियां इंजन के सटे जनरल कोच की बताई गई हैं।
- रेलवे प्रशासन ने प्रभावित ट्रेनों के लिए क्या कदम उठाए?
- प्रशासन ने कई प्रमुख ट्रेनों के लेट होने संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं और राहत कार्य प्रारंभ किए हैं।
- रेल प्रशासन ने कितनी बोगियों को ट्रैक पर दोबारा चढ़ाया?
- रेलवे कर्मचारियों ने कुल तीन बोगियों को दोबारा पटरी पर चढ़ाया है।
- घटना के बाद रेल परिचालन कब तक सामान्य होने की उम्मीद है?
- ट्रैक की मरम्मत और डिरेल बोगियों को हटाने के बाद ही रेल परिचालन पूरी तरह सामान्य हो सकेगा।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद










Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.