दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी और बारिश का दौर जारी
मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी है
दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और बारिश की संभावना जताई है।
दोपहर तीन बजे के करीब अचानक आसमान में बादल घिर आए और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। दिल्ली से लेकर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तेज बारिश जारी रह सकती है। उत्तर-पश्चिम के अन्य हिस्सों में गरज और बिजली के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। बारिश और आंधी-तूफान की शुरुआत गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी और पूर्वी दिल्ली में हुई।
कुछ देर बाद बारिश धीमी हुई और धीरे-धीरे अन्य इलाकों तक पहुंच गई। शनिवार को बारिश की तीव्रता और दायरा बढ़ने की उम्मीद है, जिससे भारी जलभराव की स्थिति बन सकती है। गाजियाबाद के लोनी और गुरुग्राम में जलभराव को लेकर लोगों ने चिंता जताई है और प्रशासन की बेरूखी पर नाराजगी भी व्यक्त की है।
राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि तेज हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रही है। सोशल मीडिया पर लोग बारिश के वीडियो साझा कर रहे हैं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी के जिलों में 6 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.