स्कूल भवन गिरने से शिक्षामित्र की मौत
गढ़िया रंगीन के कुबेरपुर गौंटिया में जर्जर बिल्डिंग गिराते वक्त हादसा
शाहजहांपुर के कुबेरपुर गौंटिया गांव में प्राथमिक विद्यालय की पुरानी बिल्डिंग गिराते समय एक शिक्षामित्र बीम के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई। जिला प्रशासन ने जर्जर स्कूल भवनों को हटाने के निर्देश दिए थे और इस कार्रवाई के दौरान यह हादसा हुआ। घटना की जांच जारी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जानकारी के मुताबिक। शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गौंटिया गांव में प्राथमिक विद्यालय की पुरानी बिल्डिंग गिराते समय बीम गिरने से एक शिक्षामित्र की मौत हो गई। घटना मंगलवार को हुई जब वह भवन गिराने की प्रक्रिया देख रहे थे।
जिला प्रशासन ने जर्जर स्कूल भवनों को हटाने के निर्देश दिए थे। इसी कार्रवाई के तहत कुबेरपुर गौंटिया स्थित प्राथमिक विद्यालय की पुरानी बिल्डिंग को गिराया जा रहा था। शिक्षामित्र सुखपाल मौके पर पहुंचकर इस प्रक्रिया को देख रहे थे।
इमारत का बीम अचानक उनके ऊपर गिर गया, जिससे वे नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायल शिक्षामित्र को बाहर निकालने की कोशिश की और उनकी जानकारी परिजन को दी।
परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए बरेली ले गए, जहां चिकित्सकों ने उनकी मौत की पुष्टि की। इस हादसे से गांव में शोक का माहौल है और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विद्यालय की पुरानी बिल्डिंग को पिछले वर्ष जर्जर घोषित किया गया था और मंगलवार को उसे तोड़ने का कार्य कराया जा रहा था। मौके पर मौजूद ग्रामीण उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से हालत गंभीर देख चिकित्सक ने बरेली के लिए रेफर कर दिया।
मामले की जांच कराई जा रही है
जयशंकर श्रीवास्तव, बीएसए
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- शिक्षामित्र सुखपाल की मौत कैसे हुई?
- एक बीम अचानक उनके ऊपर गिर गया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
- घटना के बाद क्या कार्रवाई की गई?
- परिजन और ग्रामीण उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहाँ से बरेली रेफर किया गया और मामले की जांच शुरू हो गई।
- स्थानीय लोग घटना पर क्या प्रतिक्रिया दे रहे हैं?
- गांव में शोक का माहौल है और वे सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.