शाहजहांपुर में साइकिलिंग एसोसिएशन का गठन, विकास पांडेय बने अध्यक्ष
प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर मंच और प्रशिक्षण देने का लक्ष्य
शाहजहांपुर में साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए एक नया एसोसिएशन बनाया गया है, जिसमें डॉ. विकास पांडेय को अध्यक्ष चुना गया है। इस एसोसिएशन का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन का अवसर देना है। ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभाओं की खोज और उन्हें समर्थन प्रदान करना भी इसका लक्ष्य है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए नया एसोसिएशन बनाया गया है। इसमें डॉ. विकास पांडेय को अध्यक्ष और डॉ. विकास खुराना को संरक्षक बनाया गया है। एसोसिएशन समय-समय पर प्रतियोगिताएं और प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगा।
एसोसिएशन के गठन का उद्देश्य जिले के खिलाड़ियों को मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के अवसर देना है। इसमें रवि वर्मा, अरुण कुमार, अरुण पाण्डेय, शिवओम तिवारी, वसीम और पंकज रस्तोगी सदस्य बनाए गए हैं।
ग्रामीण इलाकों में प्रतिभाओं की खोज कर उन्हें उचित प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में भागीदारी का मौका दिया जाएगा। पीईएस अधिकारी विशाल पाण्डेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और बताया कि साइकिलिंग युवाओं को खेल से जोड़ने के साथ स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार है।
खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने एसोसिएशन के गठन का स्वागत किया है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य क्या है?
- यह जिले के खिलाड़ियों को मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के अवसर प्रदान करता है.
- ग्रामीण इलाकों में प्रतिभाओं की खोज कैसे की जाएगी?
- प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में भागीदारी का मौका दिया जाएगा.
- पीईएस अधिकारी विशाल पांडेय ने क्या कहा?
- उन्होंने बताया कि साइकिलिंग युवाओं को खेल से जोड़ने के साथ स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण में मददगार है.
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद








Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.