बांसवाड़ा में करंट लगने से किसान की मौत
खेत में काम करते समय बिजली के पोल से करंट लगा, 44 वर्षीय किसान की मौत
बांसवाड़ा के सुरवानिया महेशपुरा गांव में खेत में काम करते समय 44 वर्षीय किसान मोती को बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मौत के कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बांसवाड़ा। बांसवाड़ा के सुरवानिया महेशपुरा गांव में खेत में काम करते समय करंट लगने से 44 साल के किसान की मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुई।
मृतक मोती पुत्र नारजी पारगी अपने घर से निकला था। उसके घर के सामने लगे बिजली के पोल पर लोहे का सपोर्ट था। मोती जब उस सपोर्ट के संपर्क में आया तो अचानक करंट की चपेट में आ गया।
परिजन उसे गंभीर हालत में महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।
परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी।
एसआई गजराज सिंह ने बताया, "प्रथम दृष्टया मौत का कारण करंट लगना ही सामने आया है।"
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- मौत की जांच और पुष्टि कब होगी?
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों की पुष्टि की जाएगी।
- पुलिस का क्या कहना है इस मामले पर?
- एसआई गजराज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण करंट लगना ही माना जा रहा है।
- हत्या के बाद क्या कार्रवाई की गई?
- पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.