बिहार में किसानों को कृषि यंत्रों पर 40 से 80 प्रतिशत अनुदान
वित्तीय वर्ष 2026-27 में ऑनलाइन आवेदन 8 सितंबर से शुरू होगा
बिहार सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कृषि यंत्रीकरण योजना शुरू की है, जिसमें किसानों को 86 प्रकार के कृषि यंत्रों की खरीद पर 40 से 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू होगी और चयन ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। अनुदान की राशि सीधे लाभुक किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बिहार सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कृषि यंत्रीकरण योजना शुरू की है। योजना के तहत किसानों को 86 प्रकार के कृषि यंत्रों की खरीद पर 40 से 80 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू होगी।
जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने सभी कृषि पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया है कि वे योजना की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाएं। किसानों को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया और योजना के प्रावधानों के संबंध में मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों से आवेदन कराना सुनिश्चित करेंगे।
योजना के तहत किसान ड्रोन सेंटर के लिए अधिकतम ₹5 लाख तक, कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए ₹4 लाख तक, कृषि यंत्र बैंक के लिए ₹8 लाख तक तथा स्पेशल कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए ₹12 लाख तक अनुदान का प्रावधान है। कुल मिलाकर राज्य स्तर पर ₹236.58 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसान, महिला किसान, किसान समूह तथा कृषि यंत्रीकरण से लाभान्वित होने के इच्छुक पात्र किसानों को योजना की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। आवेदन के लिए कृषि विभाग के पोर्टल www.farmech.bihar.gov.in पर जाना होगा।
लाभुकों का चयन ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। चयनित किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत कृषि यंत्र की खरीद पर देय अनुदान की राशि सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- किसान किस प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त कर सकते हैं?
- योजना में 86 प्रकार के कृषि यंत्र शामिल हैं जो अनुदान के पात्र हैं।
- अनुदान राशि किसानों के बैंक खाते में कैसे मिलेगी?
- चयनित किसानों को डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में अनुदान राशि दी जाएगी।
- किसान आवेदन कैसे और कहाँ कर सकते हैं?
- किसान www.farmech.bihar.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- किसान चयन की प्रक्रिया क्या है?
- लाभुकों का चयन ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली के आधार पर किया जाएगा।
- किस-किस समूह के किसानों को विशेष रूप से योजना की जानकारी दी जाएगी?
- छोटे, सीमांत, महिला किसान और किसान समूहों को खासतौर पर योजना के बारे में अवगत कराया जाएगा।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद










Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.