बिहार में बाढ़ से 28 लाख प्रभावित, 120 स्कूल बंद
गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि से 13 जिलों में हालात गंभीर, शिक्षण कार्य ठप
बिहार के 13 जिलों में बाढ़ से 28 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 100 से अधिक स्कूलों में शिक्षण कार्य बंद कर दिया गया है। गंगा सहित कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है, जिससे फसलें और सड़कों को नुकसान हुआ है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के तहत नावों का संचालन एवं राशन वितरण जारी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण 13 जिलों में 28 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। शिक्षा विभाग ने बाढ़ प्रभावित 100 विद्यालयों में शिक्षण कार्य तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया है।
पटना सहित जिले के 14 स्थानों पर नदियों का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, जिसमें गंगा नदी 7 स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर है। भोजपुर जिले के 6 प्रखंडों की 45 पंचायतें जलमग्न हैं। बाढ़ के कारण दो हजार एकड़ से अधिक में धान और करीब 500 एकड़ में भदई फसल एवं सब्जियां डूब गई हैं। 25 मुख्य एवं ग्रामीण सड़कों पर पानी के तेज बहाव के कारण आवागमन बंद है।
बाढ़ की भयावहता को देखते हुए 693 नावें चलाई जा रही हैं और सामुदायिक किचन शुरू कर दिया गया है। पटना, पश्चिमी चम्पारण एवं वैशाली जिले में 1764 ड्राई राशन पैकेट का वितरण किया गया है।
शिक्षा विभाग ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के 100 विद्यालयों में शिक्षण कार्य तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी किया है। बलिया के बीईओ ने प्रखंड क्षेत्र के 27 विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार इन विद्यालयों के चारों तरफ बाढ़ का पानी फैल जाने के कारण विद्यालय संचालन संभव नहीं है।
संबंधित शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति वाले विद्यालय में योगदान देकर शिक्षण कार्य कराने का निर्देश दिया गया है ताकि शैक्षणिक कार्य प्रभावित न हो। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापकों, प्रधान शिक्षकों एवं शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति वाले विद्यालय में समय पर उपस्थित होकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। अगले माह के वेतन भुगतान में संबंधित शिक्षक की अनुपस्थिति का विवरण शामिल किया जाएगा और इस स्थिति में सारी जवाबदेही संबंधित शिक्षकों की होगी।
आदेश में शामिल विद्यालयों में आर हाई स्कूल सादीपुर दियारा, मिडिल स्कूल हनुमान नगर, मिडिल स्कूल मीरअलीपुर, प्राथमिक विद्यालय साहबेगपुर सोनदिपी, आर हाई स्कूल परमानंदपुर, प्राथमिक विद्यालय रामनाथपुर, प्राथमिक विद्यालय किशनपुर, प्राथमिक विद्यालय ताजपुर, प्राथमिक विद्यालय बबुरबन्नी, प्राथमिक विद्यालय परमानंदपुर, मिडिल स्कूल कमालपुर, मिडिल स्कूल कसबा हुसैना, मिडिल स्कूल हसनपुर, मिडिल स्कूल हेतमपुर मिर्जापुर, मिडिल स्कूल शेखडीह कसबा, मिडिल स्कूल नौरंगा, प्राथमिक विद्यालय बैराशाहपुर सहित 27 विद्यालय शामिल हैं।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.