तेज प्रताप यादव को जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल की धमकी भी
जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने बिहार सरकार से सुरक्षा की मांग की
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव को एक अनजान नंबर से दोपहर में जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी मिली, जिससे पैसे की मांग की गई। तेज प्रताप ने बिहार सरकार और पुलिस से मामले की जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है, साथ ही सभी संबंधित नेताओं और कार्यकर्ताओं की सुरक्षा की अपील की है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
भास्कर न्यूज। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे एक अनजान नंबर से जान से मारने की धमकी मिली। कॉलर ने मीडिया संस्थान से जुड़ा होने का दावा करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग की। तेज प्रताप यादव ने बिहार सरकार और पुलिस से तत्काल जांच और कड़ी कार्रवाई की अपील की।
तेज प्रताप यादव ने बताया कि कॉलर ने केवल उन्हें ही नहीं, बल्कि जनशक्ति जनता दल के कई अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी धमकी दी है। वह लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रहा है और जबरन वसूली की कोशिश कर रहा है। उन्होंने बिहार सरकार और संबंधित पुलिस प्रशासन से कॉल के लिए इस्तेमाल हुए नंबर के कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की है।
तेज प्रताप यादव ने अपील की कि कॉल करने वाले की पहचान कर उसे सजा दी जाए और उनके साथ जुड़े सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जाए। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। पहले भी उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील की थी।
उन्होंने बताया कि पटना में उनके सरकारी आवास के बाहर नशे में धुत दो युवकों को पकड़ा गया था, जिन्हें पुलिस को सौंपा गया था। इसके बाद उन युवकों के परिवारों ने उनके आवास का घेराव किया था, जिससे सुरक्षा का गंभीर संकट पैदा हो गया था। तेज प्रताप यादव ने प्रशासन से सुरक्षा की समीक्षा कर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की भी मांग की है।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.