थावे रूट से लालकुआं-कोलकाता के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी
8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक आठ राउंड में विशेष ट्रेन का परिचालन होगा
रेलवे ने थावे रूट से लालकुआं से कोलकाता के बीच 8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है, जो आठ राउंड सेवा प्रदान करेगी। यह ट्रेन गुरुवार को लालकुआं से चलकर कई स्टेशनों से होते हुए कोलकाता पहुंचेगी और इसमें अलग-अलग श्रेणियों के 18 कोच लगाए जाएंगे। साथ ही, मुंबई, अमृतसर और खजुराहो से रुंधी के बीच भी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें संचालित करने की योजना बनाई गई है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
गोपालगंज। रेलवे ने थावे रूट से लालकुआं से कोलकाता के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 8 अक्टूबर से 26 नवंबर के बीच आठ राउंड में चलेगी और प्रवासियों को पर्व-त्योहार के दौरान घर पहुंचाने में मदद करेगी।
यह विशेष ट्रेन लालकुआं जंक्शन से प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 12:35 बजे चलेगी और किच्छा, भोजीपुरा, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, तमकुही रोड होते हुए अगले दिन सुबह 5:50 बजे थावे, 6:55 बजे सीवान और 8:05 बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, क्यूल, झांझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंडेल, नैहटी होते हुए उसी दिन रात 11:55 बजे कोलकाता टर्मिनल पहुंचेगी।
प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस पूजा स्पेशल ट्रेन में जनरेटर सह लगेज यान के 1, एलएसआरडी के 1, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4, शयनयान के 6, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 4, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 1, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 1 सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
थावे रूट पर फिलहाल छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस, गोरखपुर-पाटलीपुत्रा एक्सप्रेस, थावे-सूरत ताप्तीगंगा एक्सप्रेस, थावे-टाटा एक्सप्रेस, थावे-पटना जंक्शन एक्सप्रेस, सीवान-गोरखपुर एक्सप्रेस सहित चार जोड़ी सवारी ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। इन ट्रेनों से भी पर्व-त्योहार के मौके पर प्रवासियों को अपने घर पहुंचने में सहायता मिलती है।
रेलवे ने मुंबई और अमृतसर के लिए भी स्पेशल ट्रेन परिचालन की संभावना जताई है।
इसके अलावा खजुराहो से रुंधी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन भी चलाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 01829 खजुराहो–रुंधी 15 अक्तूबर से 17 नवंबर तक मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को चलेगी जबकि 01830 रुंधी–खजुराहो 16 अक्तूबर से 18 नवंबर तक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद










Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.