पैरोल पर आए कैदी ने पत्नी को त्रिशूल से मार डाला
शक के चलते पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया
महोबा जिले के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र में पैरोल पर आए आजीवन कारावास काट रहे कल्लन रैकवार ने अपनी पत्नी चंपा की त्रिशूल से हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात के बाद परिजनों को सूचित किया और पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच पुलिस द्वारा जारी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
महोबा जिले के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के रंगौलिया बुजुर्ग गांव में पैरोल पर आए उम्रकैद के सजायाफ्ता ने अपनी पत्नी की त्रिशूल से हत्या कर दी।
रंगौलिया बुजुर्ग गांव निवासी कल्लन रैकवार, जो सतना जेल में 10 माह की नातिन की हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था, हाल ही में पैरोल पर घर आया था। सोमवार को पत्नी चंपा (46) से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोपी को शक था कि पत्नी ने उसके खाने में जहरीला पदार्थ मिला रखा है।
गुस्से में आकर कल्लन ने घर में रखे त्रिशूल से पत्नी के सिर और पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने परिजनों को घटना की सूचना दी।
सुबह करीब 9 बजे पड़ोसियों को चंपा दिखाई नहीं दी, तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
पुलिस के मुताबिक कल्लन ने करीब 15 साल पहले परिवार की नातिन की हत्या की थी, जिसके लिए उसे आजीवन कारावास की सजा मिली थी। वह हर तीन महीने में पैरोल पर घर आता था और इस बार 1 सितंबर को 14 दिन की पैरोल पर आया था। आरोपी ने वारदात के बाद भागने की कोशिश नहीं की और तीन घंटे तक शव के पास ही बैठा रहा।
घटना के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
आरोपी को हिरासत में लिया गया है
वंदना सिंह, एएसपी
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- क्या आरोपी ने हत्या के बाद पुलिस को ख़ुद सूचना दी?
- हां, आरोपी ने वारदात के बाद परिजनों को घटना की सूचना दी थी।
- पुलिस ने घटना स्थल पर क्या कार्रवाई की?
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटाए।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.