महोबा में विधायक के निर्देश पर सर्वेयरों को चूड़ी-पेटीकोट और जूतों की माला पहनाकर घुमाया
फसल सर्वे के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में ग्रामीणों ने सर्वेयरों को शर्मिंदा किया
महोबा के ग्राम नटर्रा में विधायक के निर्देश पर दो सर्वेयरों को किसानों से अवैध वसूली के आरोप में चूड़ी, पेटीकोट और जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। आरोपित सर्वेयर बीमा राशि दिलाने के नाम पर पैसे मांग रहे थे और पुलिस ने उनकी पकड़ कर हिरासत में लिया। मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जागरण संवाददाता। महोबा के तहसील चरखारी क्षेत्र के ग्राम नटर्रा में फसल सर्वे के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में दो सर्वेयरों को चूड़ी, पेटीकोट और जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। विधायक के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि और समर्थक गांव पहुंचे थे।
किसानों ने आरोप लगाया कि दोनों सर्वेयर बीमा राशि दिलाने के नाम पर एक से दो हजार रुपये तक की वसूली कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर वे बीमा राशि न मिलने की धमकी दे रहे थे। दोनों सर्वेयर मध्य प्रदेश के छतरपुर के रहने वाले बताए गए हैं।
गुरुवार की देर शाम ग्रामीणों और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र राजपूत ने सर्वेयरों को पकड़ लिया। उन्होंने किसानों से पैसे लेने की बात स्वीकार की। महिलाओं ने उन्हें चूड़ी, पेटीकोट और ब्लाउज पहनाया। इसके बाद लाली-बिंदी लगाकर गले में जूतों की माला डाली और पूरे गांव में घुमाया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लिया।
जिले में हाल ही हुई बारिश के कारण उड़द, तिल और मूंग की फसलें बर्बाद हो गई हैं। किसानों ने लगभग 90 प्रतिशत फसल नुकसान का दावा किया है। आरोप सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है
रामसजीवन, उपनिदेशक कृषि
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- सर्वेयरों ने किस तरह की अवैध वसूली की?
- उन्होंने बीमा राशि दिलाने के नाम पर किसानों से पैसे वसूले और धमकी भी दी।
- पुलिस ने इस घटना पर क्या कार्रवाई की?
- पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों सर्वेयरों को हिरासत में ले लिया।
- फसल नुकसान का क्या हाल है?
- हाल ही हुई बारिश के कारण उड़द, तिल और मूंग की लगभग 90 प्रतिशत फसलें बर्बाद हो गई हैं।
- अधिकारियों को इस घटना के बारे में किसने बताया?
- उपनिदेशक कृषि रामसजीवन सहित उच्चाधिकारी घटना की सूचना प्राप्त कर चुके हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद










Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.