फलोदी में विकसित भारत-जन सेवा अभियान की तैयारी शुरू
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को कार्यक्रम सफल बनाने के निर्देश दिए
फलोदी में जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकसित भारत-जन सेवा अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें स्वच्छता, सेवा कार्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नवाचार को प्रोत्साहित करने वाले अनेक कार्यक्रम शामिल हैं। अधिकारियों को सभी गतिविधियों को निर्धारित समय पर सफलतापूर्वक आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
फलोदी। फलोदी में जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें विकसित भारत-जन सेवा अभियान की तैयारियों और विभिन्न विभागों के कामों की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को काम में तेजी लाने और जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि इस अभियान का मकसद 'विकसित भारत' के लक्ष्यों में लोगों की भागीदारी बढ़ाना है। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा और इसके तहत कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। पहला कार्यक्रम 17 सितंबर को शाम 7 बजे 'आशीर्वाद का दीया' होगा। इसके बाद 25 से 27 सितंबर तक 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम होगा, जिसमें स्थानीय आंगनवाड़ी और बाल कल्याण केंद्रों से संपर्क कर सेवा कार्य किए जाएंगे।
7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति कलश यात्रा' निकाली जाएगी, जो जागरूकता और सद्भावना का संदेश देगी। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर 'सेवा मेरा योगदान' के तहत बड़ा स्वच्छता अभियान चलेगा। ग्रामीण स्तर पर 19 से 25 सितंबर तथा शहरी क्षेत्र में 8 से 16 अक्टूबर तक 'सेवा सेतु अभियान' के अंतर्गत जनसमस्याओं के निराकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित होंगे।
24 सितंबर को ग्रामीण क्षेत्र में और 11 अक्टूबर को शहरी क्षेत्र में 'सेवा के रंग, राष्ट्र के संग' के तहत सांस्कृतिक और राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम होंगे। 1 से 15 अक्टूबर तक 'सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज' के माध्यम से सामाजिक नवाचार और युवा समाधान को प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही 'सुशासन सेवा संवाद' के जरिए नागरिकों और प्रशासन के बीच प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया जाएगा।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को सभी गतिविधियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सफलतापूर्वक आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रियंका तलानिया, एसीईओ गौतम चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- विकसित भारत-जन सेवा अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या है?
- इस अभियान का उद्देश्य विकसित भारत के लक्ष्यों में लोगों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना है।
- सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज क्या है?
- सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 1 से 15 अक्टूबर तक चलेगा और सामाजिक नवाचार एवं युवाओं के समाधान को प्रोत्साहित करता है।
- 'सुशासन सेवा संवाद' का क्या उद्देश्य है?
- यह संवाद नागरिकों और प्रशासन के बीच प्रत्यक्ष बातचीत स्थापित करने के लिए आयोजित किया जाएगा।
- अभियान के दौरान कौन-कौन से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे?
- 24 सितंबर को ग्रामीण क्षेत्र में और 11 अक्टूबर को शहरी क्षेत्र में 'सेवा के रंग, राष्ट्र के संग' के तहत सांस्कृतिक और राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम होंगे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.