बिहार में मोबाइल ऐप से खाद बुकिंग शुरू, फार्मर आईडी जरूरी
किसान अब घर बैठे ऐप से खाद बुक कर सकेंगे, आधार-ओटीपी से पहचान होगी
बिहार में किसानों के लिए मोबाइल ऐप के जरिए खाद की बुकिंग की सुविधा शुरू की गई है, जिसके लिए फार्मर आईडी अनिवार्य है। किसान ऐप पर आधार और ओटीपी से पहचान सत्यापित कर बुकिंग कर सकेंगे और क्यूआर कोड से खाद प्राप्त कर सकेंगे। इस नई व्यवस्था से खाद वितरण में पारदर्शिता बढ़ाने और वास्तविक किसानों तक उर्वरक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बिहार में अब किसान मोबाइल ऐप के जरिए खाद की बुकिंग कर सकेंगे। इसके लिए किसान की फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य है। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनी है, उन्हें पहले इसे बनवाना होगा।
पूर्णिया में 1 सितंबर से मोबाइल ऐप पर खाद की बुकिंग शुरू हो गई है, जिससे हजारों किसानों को लाभ मिलेगा। किसान अब उर्वरक दुकानों पर दौड़ लगाकर खाद लेने की बजाय ऐप के माध्यम से घर बैठे ही बुकिंग कर सकते हैं।
मोबाइल ऐप पर आधार संख्या और ओटीपी से किसान की पहचान का सत्यापन होगा। किसान अपने खेत और फसल का विवरण दर्ज कर खाद की बुकिंग कर रहे हैं। बुकिंग के बाद मोबाइल पर मिलने वाले क्यूआर कोड को अधिकृत विक्रेता के पास स्कैन कराने पर खाद तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी।
अधिकारियों का मानना है कि इस व्यवस्था से खाद के वितरण में पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक किसानों तक उर्वरक पहुंचाने में मदद मिलेगी। नई व्यवस्था की जानकारी पंचायत और प्रखंड स्तर के कृषि कर्मियों को देने की जिम्मेदारी दी गई है।
किसान सलाहकार ऐप में कृषि फसल की जानकारी दर्ज करेंगे, जिससे उर्वरक की उचित मात्रा ऐप पर दिखेगी। कृषि विभाग का कहना है कि डिजिटल बुकिंग से खाद की उपलब्धता और वितरण पर निगरानी पहले से अधिक प्रभावी होगी।
जिन किसानों की जमीन उनके नाम पर दर्ज है, वे आसानी से इस व्यवस्था का लाभ उठा सकेंगे। जिन किसानों के पूर्वजों के नाम जमीन दर्ज है या जिनका नाम जमाबंदी में नहीं है, उनके लिए भी फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया निर्धारित की गई है।
संयुक्त स्वामित्व वाली जमीन, बटाईदार, सामुदायिक, मंदिर, सरकारी या संस्थागत जमीन पर खेती करने वाले किसान भी इस प्रक्रिया के तहत खाद ले सकेंगे। इस डिजिटल पहल का उद्देश्य किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार अनुशंसित मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराना और बिक्री व्यवस्था में पारदर्शिता लाना है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- खाद बुकिंग के लिए किसान को क्या विवरण देना होगा?
- किसान को अपने खेत और फसल का विवरण ऐप पर दर्ज करना होगा।
- खाद डिलीवरी कैसे होगी मोबाइल ऐप बुकिंग के बाद?
- बुकिंग के बाद मोबाइल पर मिला क्यूआर कोड अधिकृत विक्रेता के पास स्कैन कराने पर खाद तुरंत मिलेगी।
- क्या ऐसे किसान जो जमाबंदी में नाम नहीं है, खाद बुक कर सकते हैं?
- हाँ, उन्होंने फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया पूरी कर के इस व्यवस्था का लाभ ले सकते हैं।
- डिजिटल खाद बुकिंग से कृषि विभाग को क्या फायदा होगा?
- यह खाद की उपलब्धता और वितरण पर निगरानी को पहले से अधिक प्रभावी बनाएगा।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद










Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.