तेज हवा और बारिश से गन्ने की फसल खेतों में गिर गई
कलीनगर तहसील के कई गांवों में किसानों को भारी नुकसान, फसल सड़ने का खतरा
कलीनगर तहसील के कई गांवों में तेज हवा और मूसलाधार बारिश के कारण गन्ने की फसल गिर गई है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। किसानों ने प्रशासन और कृषि विभाग से फसल नुकसान का सर्वेक्षण कराने की मांग की है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
कलीनगर तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवा ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। कई गांवों में गन्ने की खड़ी फसल तेज हवा के झोंकों से गिर गई है, जिससे आर्थिक नुकसान की चिंता बढ़ गई है।
लालपुर, बिधिपुर, शिवनगर, बिहारीपुर, इटौरिया और बानगंज समेत कई गांवों में खेतों में गन्ने की फसल जमीन पर बिछी नजर आ रही है। कई स्थानों पर गन्ने के पौधे एक-दूसरे के ऊपर गिर गए हैं, जबकि कुछ जगह पूरी फसल ही गिर गई है।
किसानों के मुताबिक गन्ने की फसल तैयार करने में खाद, बीज, सिंचाई और मजदूरी समेत काफी खर्च आता है। फसल गिरने से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है, साथ ही खेतों में भरे बारिश के पानी के कारण गन्ने के सड़ने और खराब होने का खतरा भी बना हुआ है।
किसान यह भी कहते हैं कि गन्ना गिरने से उसकी बढ़वार प्रभावित हो सकती है और बाद में कटाई में अतिरिक्त मेहनत और लागत लग सकती है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो नुकसान और बढ़ सकता है।
किसानों ने प्रशासन और कृषि विभाग से प्रभावित गांवों में सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अधिकारियों को मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेना चाहिए ताकि वास्तविक नुकसान सामने आ सके।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- गन्ने की फसल गिरने से किसानों को क्या नुकसान होगा?
- फसल गिरने से गन्ने की बढ़वार प्रभावित हो सकती है और कटाई में अतिरिक्त मेहनत व लागत लग सकती है।
- क्या बारिश के पानी से गन्ने की फसल को कोई खतरा है?
- जी हां, खेतों में भरे पानी के कारण गन्ना सड़ सकता है और उसकी गुणवत्ता खराब हो सकती है।
- किसानों की फसल तैयार करने में कौन-कौन से खर्च आते हैं?
- फसल तैयार करने में खाद, बीज, सिंचाई और मजदूरी जैसे कई खर्च शामिल होते हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.