हरदोई में किसानों ने रिकॉर्ड संख्या में कराया फसल बीमा
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ाई गई
हरदोई में खरीफ फसल बीमा कराने वाले किसानों की संख्या पिछले वर्ष 49,317 से बढ़कर 62,582 हो गई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ा दी गई है और किसानों को प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर सूचित करना आवश्यक है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
हरदोई में खरीफ फसल बीमा कराने वाले किसानों की संख्या में पिछले वर्ष के मुकाबले 13,265 की वृद्धि हुई है। अब तक 62,582 किसानों ने बीमा कराया है, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 49,317 थी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।
मौसम की अनिश्चितता, अतिवृष्टि, बाढ़ और सूखे जैसे प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाले नुकसान को देखते हुए किसानों में फसल बीमा को लेकर जागरूकता बढ़ी है। कृषि विभाग की ओर से गांव-गांव जाकर किसानों को योजना के लाभ और बीमा कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।
गैर ऋणी किसान अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर फसल का बीमा करा सकते हैं। प्राकृतिक आपदा से फसल को नुकसान होने पर किसानों को 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर जानकारी देना अनिवार्य है। इसके बाद संबंधित विभाग सत्यापन कराकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत फसल क्षति की भरपाई का लाभ देगा।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई में काफी मददगार है। आने वाले दिनों में बीमा कराने वाले किसानों की संख्या में और वृद्धि होने की उम्मीद है। शासन ने खरीफ फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 सितंबर कर दी है।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.