वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया
जौनपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अतिथि गृह परिसर में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया, जिसमें भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में भी शिक्षक दिवस मनाया गया और कुलसचिव ने गुरु के स्थान पर प्रकाश डाला। समारोह में शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जौनपुर। जौनपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अतिथि गृह परिसर में शनिवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में भी शिक्षक दिवस का आयोजन हुआ।
कुलसचिव ने भारतीय ज्ञान परंपरा में गुरु के सर्वोच्च स्थान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. गिरिधर मिश्र, प्रो. विनोद कुमार, डॉ. रसिकेश, डॉ. मनीष कुमार गुप्ता, डॉ. मनोज कुमार पांडेय, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. पुनीत धवन सहित शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व, चरित्र और चेतना के निर्माण की प्रभावी प्रक्रिया है। विश्वविद्यालय के मानविकी, फार्मेसी, प्रबंध अध्ययन संकाय, रज्जू भैया शोध संस्थान और इंजीनियरिंग संस्थान सहित विभिन्न विभागों में शिक्षक दिवस मनाया गया।
शिक्षक राष्ट्र के भविष्य निर्माता होते हैं
राकेश कुमार सिंह
शिक्षक-विद्यार्थी का संबंध केवल कक्षा तक सीमित नहीं होता, शिक्षक मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और अभिभावक की भूमिका भी निभाते हैं
प्रमोद कुमार यादव
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.