जैसलमेर में 35,837 मतदाता आज नगरपरिषद चुनाव में वोट करेंगे
नगर परिषद के 44 वार्डों में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू, बागी निर्दलीय भी मैदान में
नगरपरिषद के कुल 44 वार्डों में चुनाव हो रहे हैं, जिसमें कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं।
जैसलमेर नगरपरिषद चुनाव के लिए आज 35,837 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। कुल 44 वार्डों में चुनाव हो रहे हैं, जहां पूर्व उपसभापति खींव सिंह निर्दलीय के रूप में मुकाबला कर रहे हैं। पोकरण नगरपालिका की वोटिंग 11 सितंबर को होगी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जैसलमेर। जैसलमेर शहर में आज नगरपरिषद चुनाव के लिए 35,837 मतदाता मतदान करेंगे। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है और बूथों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई हैं।
नगरपरिषद के कुल 44 वार्डों में चुनाव हो रहे हैं, जिसमें कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं।
पूर्व उपसभापति खींव सिंह कांग्रेस से टिकट न मिलने पर बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इससे वार्ड 1 में त्रिकोणीय मुकाबला बन गया है, जहां भाजपा से नरेंद्र व्यास और कांग्रेस से प्रदीप महेचा भी उम्मीदवार हैं।
निर्दलीय उम्मीदवार नवीन जैन ने अपना पर्चा वापस ले लिया है, जिससे जैन समाज के वोट निर्णायक भूमिका में आ गए हैं। खींव सिंह पहले कांग्रेस से जीतकर उपसभापति बने थे, लेकिन बाद में भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने उनकी टिकट काट दी, जिससे वे निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं और दोनों प्रमुख दलों के लिए चुनौती बन गए हैं।
कांग्रेस के पूर्व नगरपरिषद चेयरमैन अशोक सिंह तंवर इस बार सोनार दुर्ग वार्ड 20 से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। बताया जा रहा है कि वे अपनी मर्जी से इस वार्ड में चुनाव लड़ रहे हैं और सभापति पद के संभावित दावेदारों में से एक हैं।
शहर के चर्चित वार्डों में वार्ड 32 और 33 शामिल हैं। वार्ड 32 में कांग्रेस के पूर्व पार्षद और व्यवसायी प्रवीण पवन सुदा तथा भाजपा के व्यवसायी विजय डांगरा मैदान में हैं। दोनों ही सभापति पद के दावेदार माने जा रहे हैं और माहेश्वरी समाज से हैं।
वार्ड 33 में भाजपा के मुकेश नागौरी और कांग्रेस के पूर्व पार्षद निर्मल रैयानी आमने-सामने हैं। यह वार्ड भी सभापति पद के संभावित चेहरों के कारण चर्चा में है।
पोकरण नगरपालिका की वोटिंग 11 सितम्बर को होगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- खींव सिंह किस पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं?
- खींव सिंह पहले कांग्रेस के सदस्य थे, फिर भाजपा में शामिल हुए थे और अब निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
- कौन से वार्ड सभापति पद के संभावित दावेदारों के लिए चर्चा में हैं?
- वार्ड 20, 32, और 33 सभापति पद के संभावित दावेदारों के लिए विशेष रूप से चर्चा में हैं।
- निर्दलीय उम्मीदवार नवीन जैन के पर्चा वापस लेने का क्या प्रभाव होगा?
- उनके पर्चा वापसी से जैन समाज के वोट निर्णायक भूमिका में आ गए हैं।
- कांग्रेस के अशोक सिंह तंवर ने किस वार्ड से चुनाव लड़ा है?
- अशोक सिंह तंवर इस बार सोनार दुर्ग वार्ड 20 से कांग्रेस उम्मीदवार हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.