बांसवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी ने QR कोड से समस्या समाधान का दावा किया
वार्ड 24 में डिजिटल तकनीक से 48 घंटे में शिकायत निपटाने का वादा
बांसवाड़ा नगरपरिषद के वार्ड 24 में भाजपा प्रत्याशी मयंक जैन ने QR कोड के जरिए 48 घंटे में समस्याओं के समाधान का दावा किया है। इस पहल के तहत नागरिक QR कोड स्कैन करके अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं, जिसका समाधान प्रत्याशी 48 घंटे में करेंगे। चुनाव के बाद वार्ड में स्थाई QR कोड लगाए जाएंगे और एक चुनावी कार्यालय भी खुलेगा।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बांसवाड़ा। बांसवाड़ा नगरपरिषद के वार्ड 24 में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी मयंक जैन ने चुनाव प्रचार में डिजिटल तकनीक का उपयोग करते हुए एक नई पहल शुरू की है। उन्होंने QR कोड के माध्यम से 48 घंटे में समस्याओं के समाधान का दावा किया है। यह पहल प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया अभियान से प्रेरित है।
मयंक जैन ने घर-घर जाकर QR कोड युक्त पर्चे बांटे हैं, जिन्हें कोई भी नागरिक सामान्य QR कोड स्कैनर ऐप से स्कैन कर सकता है। स्कैन करते ही खुलने वाले फॉर्म में मतदाता अपना नाम, मोबाइल नंबर और समस्या फोटो या वीडियो के साथ दर्ज करा सकते हैं। प्रत्याशी का कहना है कि शिकायत मिलते ही सूचना सीधे उनके पास पहुंचती है और 48 घंटे के भीतर समाधान किया जाएगा।
यह पहल बांसवाड़ा के सभी 60 वार्डों में पहली बार की जा रही है। चुनाव जीतने के बाद वार्ड के हर गली, मोहल्ले, चौराहे और सार्वजनिक स्थानों पर QR कोड स्थाई रूप से लगाए जाएंगे। इसके साथ ही एक चुनावी कार्यालय भी खोला गया है, जो अगले पांच वर्षों तक जनता के लिए खुला रहेगा। मयंक जैन खुद वहां मौजूद रहकर जनसमस्याएं सुनेंगे और समाधान करेंगे।
शहर के वार्ड नंबर 24 में भाजपा के मयंक जैन और कांग्रेस के सुधीर चौबीसा के बीच मुकाबला है। वहीं, वार्ड 50 में निर्दलीय हुसैन टाटिवाला के सक्रिय होने से चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। यहां कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन दो निर्दलीय उम्मीदवारों के आने से समीकरण बदल गए हैं।
मतदाता राहुल राठौड़ ने कहा, "क्षेत्र के विकास के लिए यह एक सकारात्मक संकेत है।"
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- QR कोड स्कैन करने पर क्या प्रक्रिया होती है?
- स्कैन करते ही मतदाता को फॉर्म मिलता है जिसमें नाम, मोबाइल नंबर और समस्या फोटो या वीडियो के साथ दर्ज की जा सकती है।
- चुनाव जीत जाने पर QR कोड कहां लगाए जाएंगे?
- जीत के बाद वार्ड की हर गली, मोहल्ला, चौराहा और सार्वजनिक स्थानों पर स्थाई QR कोड लगाए जाएंगे।
- वार्ड 50 में चुनाव का नया समीकरण क्या है?
- निर्दलीय हुसैन टाटिवाला के सक्रिय होने से चुनाव मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.