महाराष्ट्र से उत्तराखंड तक भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित
मुंबई एयरपोर्ट के पास जलभराव, पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
महाराष्ट्र के मुंबई और उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारी बारिश के कारण जलभराव और जनजीवन प्रभावित हुआ है। उत्तराखंड में चीन सीमा का संपर्क टूट गया है और कई मार्ग बंद हो गए हैं, जिससे आवागमन बाधित है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मुंबई के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के आसपास भीषण जलभराव से आवाजाही प्रभावित हुई। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और चीन सीमा का संपर्क टूट गया है।
महाराष्ट्र के मुंबई में बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया है, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के आसपास जलभराव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गुजरात के भरूच में देर रात हुई तेज बारिश से कासक अंडरपास में भारी जलभराव हो गया है, जिससे पानी निकालना चुनौती बन गया है।
उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में रविवार को सुबह पांच बजे तक तेज बारिश हुई, जिसके बाद मौसम में बदलाव आया। भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है और चीन सीमा का संपर्क दूसरे दिन भी बाधित है। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग घाट बैंड के पास भारी मलबा आने से बंद हो गया है, जिससे जिला मुख्यालय का अन्य जिलों और मैदानी क्षेत्रों से संपर्क कट गया है।
घाट के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। जनपद के बंगापानी और धारचूला तहसील क्षेत्रों में देर रात हुई मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बंगापानी में सर्वाधिक 42.0 मिमी और धारचूला में 28.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
कूलागाड़ में बैली ब्रिज बह जाने से चीन सीमा का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। घाट पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को सफर में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। बीच-बीच में पत्थरों के गिरना कम होने पर वाहन गुजर पा रहे हैं, लेकिन पिथौरागढ़ से बाहरी जिलों और मैदानी क्षेत्रों को आने-जाने वाले वाहनों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
जिले की अन्य तहसीलों में केवल हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई है। दो सीमा मार्ग, एक राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 12 ग्रामीण मार्ग बंद हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- महाराष्ट्र में बारिश का सबसे ज्यादा प्रभाव कहाँ देखा गया?
- मुंबई में सड़कों पर पानी जमा होने से आवाजाही में दिक्कतें आई हैं।
- उत्तराखंड में बारिश के कारण किन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ?
- बंगापानी और धारचूला तहसील क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान हुआ है।
- पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग घाट बैंड पर क्या समस्या आई?
- भारी मलबा आने से मार्ग बंद हो गया है, जिससे जिला मुख्यालय का संपर्क कट गया है।
- जनपद के अन्य तहसीलों में बारिश का क्या स्तर दर्ज किया गया?
- उन तहसीलों में केवल हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद










Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.