बांका में अंचल अधिकारी रविकांत कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
विशेष निगरानी इकाई ने चान्दन अंचल के सीओ को रंगे हाथ पकड़ा, जांच जारी
बांका के चान्दन अंचल अधिकारी रविकांत कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। विशेष निगरानी इकाई की जांच के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
डिजिटल डेस्क। बांका जिले के चान्दन अंचल के अंचल अधिकारी रविकांत कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने बुधवार को यह कार्रवाई की और आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
चान्दन थाना क्षेत्र के झाझा टोला निवासी सियाराम कुमार ने पटना स्थित विशेष निगरानी इकाई के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप था कि न्यायालय के आदेश के अनुसार जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने के एवज में अंचल अधिकारी रविकांत कुमार ने दो लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी और तत्काल 20 हजार रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा था।
शिकायत मिलने के बाद एसवीयू की टीम ने मामले का गोपनीय सत्यापन किया। आरोप की पुष्टि होने पर थाना में कांड संख्या 24/2026 दर्ज की गई। निगरानी पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार अकेला के नेतृत्व में गठित दल ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए जैसे ही परिवादी ने 20 हजार रुपये की पहली किश्त दी, आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए ले जाया गया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई से चान्दन प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया और प्रशासनिक महकमे में चर्चा का माहौल बना रहा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- रिश्वत की मांग किस आधार पर की गई थी?
- रिश्वत मांग न्यायालय के आदेश अनुसार जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने के लिए की गई थी।
- रिश्वत लेते हुए अंचल अधिकारी को कैसे पकड़ाया गया?
- निगरानी पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार अकेला के नेतृत्व में टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की और पहली किश्त लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।
- गिरफ्तारी के बाद क्या कार्रवाई हुई?
- अधिकारी को पूछताछ के लिए ले जाया गया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।
- इस घटना का प्रशासनिक माहौल पर क्या प्रभाव पड़ा?
- चान्दन प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया और चर्चा का माहौल बन गया।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.