बालोतरा में बारिश न होने से बाजरे की फसल सूखने लगी
लगातार मौसम साफ रहने से खेतों में नमी कम, किसानों ने प्रशासन से मदद मांगी
बालोतरा के बायतु क्षेत्र में लंबे समय से बारिश न होने के कारण बाजरे की खरीफ फसल सूखने लगी है और खेतों में नमी कम हो रही है। किसानों ने प्रशासन और कृषि विभाग से फसल की स्थिति देखने और सहायता प्रदान करने की मांग की है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बालोतरा। बालोतरा के बायतु क्षेत्र में लंबे समय से बारिश नहीं होने से खरीफ की मुख्य फसल बाजरे को नुकसान पहुंच रहा है। किसानों ने बताया कि खेतों में नमी तेजी से घट रही है और पौधों की पत्तियां पीली पड़ने लगी हैं, जिससे पैदावार पर असर पड़ने की आशंका है।
इस बार मानसून की शुरुआत में हुई बारिश से किसानों ने बाजरे की बुवाई की थी और फसल अच्छी बढ़ रही थी। लेकिन लगातार मौसम साफ रहने और बारिश न होने से खेतों में नमी तेजी से घट रही है, जिससे फसल मुरझाने लगी है।
किसानों ने बताया कि बारिश की कमी से खेतों में खड़ी फसल को बचाना मुश्किल हो रहा है। जिनके पास सिंचाई की सुविधा है, वे कम साधनों से फसल को पानी दे रहे हैं, जबकि ज्यादातर किसान पूरी तरह मानसूनी बारिश पर निर्भर हैं।
दिन में तेज धूप के कारण फसल पर और ज्यादा असर पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि अगर जल्द बारिश नहीं हुई तो फसल की पैदावार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। हालांकि, अच्छी बारिश होने पर मुरझाई फसल को राहत मिल सकती है और उत्पादन बच सकता है।
किसानों ने प्रशासन और कृषि विभाग से क्षेत्र में फसलों के हालात देखने और जरूरत पड़ने पर किसानों को जरूरी सलाह व मदद देने की मांग की है। खेतों में सूखती बाजरे की फसल उनकी चिंता बढ़ा रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- बाजरे की फसल पर बारिश न होने का क्या असर पड़ा है?
- बाजरे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं और फसल मुरझाने लगी है, जिससे पैदावार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है।
- क्या सभी किसान सिंचाई सुविधाओं का इस्तेमाल कर पा रहे हैं?
- नहीं, अधिकांश किसान मानसूनी बारिश पर निर्भर हैं और केवल कुछ के पास सिंचाई की सुविधा है।
- क्या अभी भी फसल को बारिश से राहत मिल सकती है?
- हां, अच्छी बारिश होने पर मुरझाई फसल को राहत मिल सकती है और उत्पादन बच सकता है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.