एप्पल ने iOS 27 अपडेट जारी किया, पुराने iPhone में बड़े बदलाव
Siri की समझदारी बढ़ी, पैरेंट्स के लिए नए नियंत्रण और फोटो एडिटिंग में सुधार
एप्पल ने iOS 27 अपडेट जारी किया है जिसमें Siri की क्षमता बढ़ाई गई है और पुराने iPhone मॉडल में भी नए फीचर्स शामिल हैं। iCloud के जरिए डिवाइसों के बीच बातचीत जारी रखने, बेहतर फोटो एडिटिंग, नए पैरेंटल कंट्रोल और अपडेटेड यूजर इंटरफेस जैसे बदलाव किए गए हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
एप्पल ने 15 सितंबर को iOS 27 का नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में Siri की क्षमताओं को बढ़ाकर इसे और स्मार्ट बनाया गया है, साथ ही पुराने iPhone यूजर्स को भी कई नए फीचर्स मिलेंगे। अपडेट में iCloud के जरिए डिवाइसों के बीच बातचीत जारी रखने की सुविधा भी शामिल है।
iOS 27 अपडेट में Siri अब आपके ईमेल, मैसेज और फोटो के संदर्भ को समझ सकती है। यह फोन की स्क्रीन पर खुले कंटेंट को देखकर सवालों के सटीक जवाब देगी। कैमरा से किसी वस्तु या दस्तावेज़ को पहचानकर Siri बिल को दोस्तों के साथ साझा करने या Wallet में सेव करने जैसे काम कर सकती है। इसके अलावा, Siri ड्राफ्ट बनाने और ईमेल सुधारने में भी मदद करेगी।
iCloud की मदद से iPhone पर शुरू की गई बातचीत Mac, iPad या Apple Watch पर जारी रखी जा सकेगी। शुरुआत में यह सुविधा अंग्रेज़ी बीटा में उपलब्ध है, जबकि फ्रेंच, जापानी, कोरियाई, पुर्तगाली और स्पेनिश भाषाओं में जल्द रोलआउट होगा।
iPhone के बेसिक ऐप्स को Apple Intelligence के जरिए और उपयोगी बनाया गया है। फोटो एडिटिंग में स्पेटियल रिफ्रेमिंग और क्लियरअप टूल से बैकग्राउंड की अनचाही चीजें हटाना और फ्रेम बढ़ाना आसान हो गया है। इमेज प्लेग्राउंड से नई AI तस्वीरें बनाई जा सकती हैं।
सफारी अब खुले टैब्स को अलग-अलग विषयों में छांटेगा और कीमत घटने या प्रोडक्ट के री-स्टॉक होने पर अलर्ट देगा। कॉल कॉन्टेक्सट फीचर कॉल करते समय कन्फर्मेशन कोड या रिजर्वेशन नंबर स्क्रीन पर दिखाएगा।
बच्चों के लिए पैरेंटल कंट्रोल भी कड़ा किया गया है। Safari में नई वेबसाइट खोलने के लिए माता-पिता की अनुमति जरूरी होगी। नया कॉन्टैक्ट जोड़ने पर भी मंजूरी लेनी होगी। कम्युनिकेशन सेफ्टी टूल हिंसा या खून-खराबे वाली तस्वीरों और वीडियो को पहचानकर तुरंत ब्लॉक कर देगा।
‘Schedules’ फीचर से दिन के खास घंटों में ऐप्स का एक्सेस कंट्रोल किया जा सकेगा।
पुराने iPhone मॉडल्स में भी यूजर इंटरफेस को नया लिक्विड ग्लास लुक दिया गया है। सेटिंग्स में नए स्लाइडर से इसे अल्ट्रा-क्लियर से लेकर टिंटेड लुक में बदला जा सकता है।
स्पॉटलाइट, फोटोज और मेल ऐप में सर्च तेज और सटीक हो गई है। ईमेल में टॉप हिट्स रैंकिंग सिस्टम से पुराने जरूरी मेल्स ढूंढना आसान होगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- iOS 27 में Siri की क्या नई क्षमताएं हैं?
- Siri अब फोन स्क्रीन पर ओपन कंटेंट देखकर सवालों के जवाब दे सकती है और कैमरा से वस्तु या दस्तावेज़ पहचानकर बिल साझा करने या Wallet में सेव करने जैसे काम कर सकती है।
- iOS 27 में फोटो एडिटिंग में कौन-कौन से नए टूल्स आए हैं?
- स्पेटियल रिफ्रेमिंग और क्लियरअप टूल से बैकग्राउंड की अनचाही चीजें हटाना आसान हुआ है, साथ ही AI इमेज प्लेग्राउंड से नई तस्वीरें बनाई जा सकती हैं।
- बच्चों के लिए iOS 27 में कौन से सुरक्षा फीचर्स जोड़े गए हैं?
- Safari में नई वेबसाइट खोलने और नया कॉन्टैक्ट जोड़ने के लिए माता-पिता की अनुमति जरूरी है, साथ ही कम्युनिकेशन सेफ्टी टूल हिंसा वाली सामग्री तुरंत ब्लॉक कर देता है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद








Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.