अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट की अफवाहों पर दिया करारा जवाब
बिग बी ने ब्लॉग में कहा, काम से नहीं, देर रात सोने के लिए कहा था रिटायर होना
अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 18' से रिटायर होने की अफवाहों को गलत बताया है और कहा है कि उनका बयान देर रात सोने के संदर्भ में था, न कि काम छोड़ने के लिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने अभी तक काम से संन्यास नहीं लिया है और मीडिया की रिपोर्ट गलत व्याख्या पर आधारित है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के होस्टिंग को लेकर चल रही रिटायरमेंट की अफवाहों को खारिज कर दिया है। उन्होंने अपने ब्लॉग में साफ किया कि उनका रिटायरमेंट का बयान काम से नहीं, बल्कि देर रात सोने के संदर्भ में था। बिग बी ने मीडिया पर भी तंज कसा है।
अमिताभ बच्चन ने कुछ दिन पहले अपने ब्लॉग में लिखा था कि अब होस्टिंग करना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा है और उन्होंने कहा था, 'आई विश टू रिटायर नाउ।' इसके बाद उनके रिटायरमेंट की खबरें तेजी से फैल गईं।
उन्होंने अपने ब्लॉग में एक अखबार की कटिंग भी शेयर की, जिसमें उनके रिटायरमेंट को लेकर खबर प्रकाशित हुई थी। इसके साथ उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया। बिग बी ने लिखा कि उन्होंने 'इट्स लेट, टाइम टू रिटायर' कहा था, जिसका मतलब काम से रिटायर होना नहीं, बल्कि देर रात सोने जाना था।
उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'जी नहीं हुजूर, मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा हूं।' अमिताभ बच्चन ने मीडिया को 'किसी राष्ट्र की अंतरात्मा-सबसे बड़ा मुखबिर' बताया और अपने पोस्ट में व्यंग्यात्मक अंदाज भी दिखाया।
उन्होंने यह भी साफ किया कि फिलहाल उन्होंने काम छोड़ने या एक्टिंग-होस्टिंग से संन्यास लेने की कोई घोषणा नहीं की है।
कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन ने KBC से जुड़े अपने ब्लॉग में बताया था कि कई प्रतियोगी गंभीर और भावुक निजी परिस्थितियों के साथ शो में आते हैं, जिससे होस्टिंग करना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने इसे 'दिल तोड़ने वाला अनुभव' बताया और इसी भावुक संदर्भ में कहा था कि वह अब रिटायर होना चाहते हैं।
अमिताभ बच्चन साल 2000 से 'कौन बनेगा करोड़पति' से जुड़े हैं। तीसरे सीजन को छोड़कर उन्होंने लगातार शो की मेजबानी की है।
पत्रकारिता में करीब 20 साल के अनुभव के साथ अर्चना सिंह ने मुंबई से शुरुआत की और दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हैं। उन्होंने एंटरटेनमेंट, बिजनेस और लाइफस्टाइल सहित कई बीट्स पर काम किया है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट के बारे में क्या स्पष्ट किया?
- उन्होंने बताया कि उनका रिटायरमेंट का उल्लेख काम से नहीं बल्कि देर रात सोने के संदर्भ में था।
- क्यों अमिताभ बच्चन ने 'रिटायर' शब्द का इस्तेमाल किया था?
- उन्होंने इसे भावुक निजी परिस्थितियों और होस्टिंग को कठिन बताने के सन्दर्भ में कहा था।
- 'कौन बनेगा करोड़पति' से अमिताभ बच्चन कब से जुड़े हैं?
- अमिताभ बच्चन साल 2000 से इस शो से जुड़े हुए हैं, केवल तीसरे सीजन को छोड़कर।
- क्या अमिताभ बच्चन ने अभी तक एक्टिंग या होस्टिंग से संन्यास लिया है?
- नहीं, उन्होंने साफ किया है कि उन्होंने अभी तक कोई संन्यास की घोषणा नहीं की है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.