एबीवीपी का धरना शिक्षा मंत्री से वार्ता के बाद समाप्त
छात्रसंघ अध्यक्ष तुषार कपूर ने महाविद्यालय की मांगें रखीं
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 31 अगस्त से चल रहे धरना-प्रदर्शन को शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से वार्ता के बाद समाप्त कर दिया। छात्र प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को महाविद्यालय से जुड़ी मांगें प्रस्तुत कीं, जिसे मंत्री ने उच्च शिक्षा निदेशक से चर्चा करने के लिए निर्देशित किया।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से 31 अगस्त से चलाए जा रहे धरना-प्रदर्शन को शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से वार्ता के बाद समाप्त कर दिया गया। छात्रसंघ अध्यक्ष तुषार कपूर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से महाविद्यालय से जुड़ी मांगों को विस्तार से रखा।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने छात्रों की मांगों पर उच्च शिक्षा निदेशक से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे महाविद्यालय में चल रहे तालाबंदी, धरना-प्रदर्शन और आंदोलन को समाप्त कर दिया गया।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख विकासनगर नारायण ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य डाकपत्थर सुरेंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राधेश्याम गंगवार, प्राध्यापक हरीश जेटली और अभाविप कार्यकर्ता मौजूद रहे।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद










Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.