पाली के बांगड़ कॉलेज में ABVP ने किया प्रदर्शन
पंखे खराब और पानी न मिलने के विरोध में छात्राओं ने क्लास समय बदलने की मांग की
पाली के बांगड़ कॉलेज में ABVP से जुड़े छात्रों ने खराब पंखे, पानी की समस्या और क्लास का समय सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक करने की मांग को लेकर प्रिंसिपल चेंबर के बाहर धरना दिया। पुलिस की समझाइश के बाद छात्रों को वहां से हटा दिया गया। प्रदर्शन में ABVP के जिला संयोजक सहित कई छात्र मौजूद थे।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
पाली। पाली के बांगड़ कॉलेज में मंगलवार को ABVP से जुड़े छात्रों ने प्रिंसिपल चेंबर के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। वे कॉलेज में खराब पंखे और पानी की समस्या के साथ-साथ क्लास का समय सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक करने की मांग कर रहे थे।
प्रदर्शन के दौरान छात्राएं नारेबाजी करती रहीं और प्रिंसिपल चेंबर के बाहर धरने पर बैठ गईं। कॉलेज में कई एसी के कंप्रेसर चोरी हो चुके हैं और कई जगह छत की सीलिंग टूटी हुई है। एसएफएस के छात्र का क्लास समय दोपहर 2:05 बजे निर्धारित है, जिससे गांव से आने वाली छात्राओं को बस नहीं मिल पाती।
छात्राओं के विरोध को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस बुलाई। पुलिस ने समझाइश के बाद छात्रों को प्रिंसिपल चेंबर के बाहर से हटाया। इस दौरान ABVP के जिला संयोजक दुर्गेश देवासी, शाहिल दासानी, मुकेश प्रजापत, मनीषा रांकावत और गिरीका केशावत सहित कई छात्र मौजूद थे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- प्रदर्शन क्यों किया गया था?
- छात्र ठंडक व पानी की समस्याओं के साथ क्लास टाइम में बदलाव की मांग कर रहे थे।
- क्लास टाइम में क्या समस्या है?
- एसएफएस के छात्र का क्लास समय दोपहर 2:05 बजे है, जिससे गांव से आने वाली छात्राओं को बस नहीं मिल पाती।
- प्रदर्शन में कौन-कौन उपस्थित थे?
- ABVP के जिला संयोजक दुर्गेश देवासी, शाहिल दासानी, मुकेश प्रजापत, मनीषा रांकावत और गिरीका केशावत मौजूद थे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.