उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में बिजली चोरी के 42 मामले पकड़े गए
प्रवर्तन दल ने वाराणसी, बलिया, सोनभद्र समेत जिलों में चोरी की बिजली पकड़ी
उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में प्रवर्तन दल ने बिजली चोरी के 42 मामले पकड़े हैं। वाराणसी, बलिया, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, कुशीनगर और गोरखपुर में मीटर बाइपास और अतिरिक्त केबल के माध्यम से बिजली चोरी की गयी। विभिन्न टीमों ने निरीक्षण कर संबंधित जगहों पर बिजली चोरी को रोकने के लिए कार्रवाई की।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में प्रवर्तन दल ने बिजली चोरी के 42 मामले पकड़े हैं। वाराणसी, बलिया, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, कुशीनगर और गोरखपुर में विभिन्न स्थानों पर मीटर बाइपास और अतिरिक्त केबल से चोरी की गई बिजली का खुलासा हुआ।
वाराणसी प्रथम के प्रभारी उपनिरीक्षक रामआश्रय यादव और अवर अभियंता राहुल सिंह चंदेल की टीम ने जांच में पाया कि दो अतिरिक्त केबल से कटिया लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। परिसर में होटल आयुषी जायका भी चोरी की बिजली से चल रहा था।
बलिया के नेवरी में प्रवर्तन दल प्रभारी अखंड प्रताप सिंह और जेई शशि कपूर एवं विपिन सिंह की टीम ने नौ केडब्ल्यूएच की बिजली चोरी पकड़ी। सोनभद्र के नदिरा किरबिल में प्रभारी अवधेश कुमार त्रिपाठी और अवर अभियंता संदीप कुमार गौड़ ने एक उपभोक्ता को मीटर बाइपास कर घरेलू कनेक्शन पर पांच केडब्ल्यूएच की बिजली चोरी करते पकड़ा।
मिर्जापुर के कछारी विजयपुर में प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह और जेई अरुण कुमार गौड़ ने पांच केडब्ल्यूएच की बिजली चोरी का मामला दर्ज किया। भदोही के औराई में प्रभारी रामकेश यादव और अवर अभियंता मुरारी लाल दुबे की टीम ने पांच केडब्ल्यूएच की विद्युत चोरी पकड़ी।
कुशीनगर में प्रभारी उपनिरीक्षक मंशाराम व अवर अभियंता राजीव सिंह की टीम ने छह केडब्ल्यूएच की बिजली चोरी पकड़ी। गोरखपुर के खजनी में प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने छह केडब्ल्यूएच की बिजली चोरी का खुलासा किया।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- बिजली चोरी के मामले किस टीम ने पकड़े?
- प्रवर्तन दल, उपनिरीक्षक और अवर अभियंता टीमों ने अलग-अलग जिलों में बिजली चोरी के मामले दर्ज किए।
- वाराणसी में बिजली चोरी कैसे की जा रही थी?
- वाराणसी में दो अतिरिक्त केबल से कटिया लगाकर बिजली चोरी की जाती थी।
- किस जिले में सबसे अधिक बिजली चोरी के मामले दर्ज हुए?
- शहरवार जानकारी में नहीं दिया गया कि किस जिले में सबसे अधिक मामले हुए, केवल कुल 42 मामले पकड़े गए।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद










Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.