मौसम 4 MIN READ

बिहार-यूपी में नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव से बाढ़ का खतरा

फरक्का जल संधि पर विवाद, बिहार में तटबंधों पर दबाव, यूपी के कई जिलों में जनजीवन प्रभावित

बिहार के 13 जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं और नदियों का जलस्तर लगातार घटता-बढ़ता रहा है। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में भी गंगा, सरयू और घाघरा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।
AI सार

बिहार के 13 जिलों और उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है, जिससे बाढ़ का संकट बना हुआ है और जनजीवन प्रभावित हुआ है। बिहार सरकार ने फरक्का जल संधि में अपने हितों की उपेक्षा पर केंद्र से पुनर्विचार की मांग की है, जबकि दोनों राज्यों में बाढ़ से कई गांव और सड़कें जलमग्न हैं तथा जानमाल की हानि हुई है।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

बिहार और उत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र
बिहार और उत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र / सोशल मीडिया

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

बिहार के 13 जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं और नदियों का जलस्तर लगातार घटता-बढ़ता रहा है। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में भी गंगा, सरयू और घाघरा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि फरक्का जल संधि में बिहार की उपेक्षा की गई है और यह राज्य के लिए परेशानी का कारण बन रही है। उन्होंने बताया कि बिहार ने संधि के नवीकरण से पहले केंद्र सरकार से अपील की है कि राज्य के हितों को ध्यान में रखा जाए। डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार को आश्वस्त किया है। चौधरी ने बताया कि बिहार में नदियों का जलस्तर कम हो रहा है, लेकिन खतरा बना हुआ है क्योंकि नदियों में गाद के कारण समस्या गंभीर होती जा रही है। भागलपुर में 50 अभियंताओं और अधिकारियों की टीम ने तटबंध को बचाने के लिए अथक प्रयास किए हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में गंगा, सरयू और घाघरा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। बलिया में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 57.615 मीटर से 2.05 मीटर ऊपर 59.62 मीटर दर्ज किया गया है। सरयू का जलस्तर खतरे के निशान 64.010 मीटर से करीब 55 सेंटीमीटर ऊपर है। मऊ के पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा और नेपाल के बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण सरयू का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।

गाजीपुर में गंगा का जलस्तर घट रहा है और सोमवार शाम जलस्तर खतरे के निशान से 13.5 सेंटीमीटर नीचे रहा। वाराणसी में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 70 सेंटीमीटर नीचे आ गया है। घाटों की सीढ़ियां दिखने लगी हैं, लेकिन मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह प्रभावित है। प्रयागराज में भी गंगा-यमुना का जलस्तर घट रहा है।

फर्रुखाबाद में गंगा की बाढ़ से 102 गांवों की करीब 80 हजार आबादी प्रभावित है। 77 गांवों में पानी पहुंचने से 75 परिषदीय विद्यालय बंद कर दिए गए हैं। समैचीपुर चितार में कटान से पांच मकान और तीन झोपड़ियां गिर गईं। आजमगढ़ में बाढ़ के दबाव से बेलहिया संपर्क मार्ग टूट गया है। लखीमपुर के पलिया में शारदा खतरे के निशान से 28 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। बनबसा से 1.20 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद कई संपर्क मार्ग जलमग्न हैं।

सीतापुर में बैराजों से करीब 4.95 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रेउसा, रामपुर मथुरा और बेहटा क्षेत्र के 274 गांवों में संकट बना हुआ है। बहराइच में घाघरा खतरे के निशान से 42 सेंटीमीटर ऊपर है और 15 गांव प्रभावित हैं। बाराबंकी में 60 गांव तथा गोंडा में 20 गांवों के करीब 200 घरों में पानी घुस गया है।

बांदा में नाले में डूबने से युवक की मौत हो गई, जबकि महोबा में दीवार गिरने से घायल वृद्ध ने दम तोड़ दिया। अयोध्या में पीडब्ल्यूडी कार्यालय की बाउंड्रीवाल गिरने से मोटरसाइकिल मिस्त्री रविंदर गौड़ की भी मौत हुई। सीतापुर में दीवार गिरने से एक महिला की मौत हुई, जबकि सुलतानपुर में जर्जर खपरैल का कच्चा मकान ढह गया, जिसमें मां की जान चली गई।

इटावा में शौचालय की जमीन धंसने से करीब 60 फीट गहरा कुआं निकल आया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। बरेली मंडल के शाहजहांपुर में रेलवे ट्रैक की मरम्मत के दौरान दो वर्ष पहले खोदे गए गड्ढे में डूबने से किशोर विनय व करन तथा बरेली में बालक भास्कर की उफनाते नाले और किसान राजवीर की रामगंगा में डूबने से जान चली गई। आंवला में अरिल नदी में बाइक सवार तीन युवक बह गए। पीलीभीत में नेपाल सीमावर्ती नौहल्हा नकटाह में नेपाली युवती सृष्टि मोबाइल फोन से रील बनाते समय फिसलकर शारदा में बह गई। बरेली में एक दर्जन से ज्यादा मकान गिर गए हैं। डीएम ने बरेली के आठवीं तक के स्कूल बुधवार तक बंद कर दिए हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बिहार में जलस्तर के उतार-चढ़ाव का मुख्य कारण क्या है?
बिहार में नदियों में गाद जमाव के कारण जलस्तर भले घट रहा हो, मगर समस्या गंभीर बनी हुई है।
फरक्का जल संधि से बिहार को क्या समस्या हो रही है?
फरक्का जल संधि में बिहार की उपेक्षा से राज्य के जल संसाधनों पर असर पड़ा है, जिससे पानी की कमी और बाढ़ दोनों समस्याएं बढ़ रही हैं।
पूर्वांचल में जलस्तर बढ़ने का कारण क्या बताया गया है?
पूर्वांचल में सरयू नदी का जलस्तर नेपाल से बैराजों से पानी छोड़े जाने और वर्षा के कारण बढ़ रहा है।
उत्तर प्रदेश में बाढ़ से कितने गांव प्रभावित हुए हैं?
उत्तर प्रदेश के रेउसा, रामपुर, मथुरा और बेहटा क्षेत्र के 274 गांव बाढ़ संकट से प्रभावित हैं।
बाढ़ के दौरान किन-किन हादसों में लोगों की जान गई?
बांदा में नाले में डूबने से युवक की मौत, महोबा में दीवार गिरने से वृद्ध की मृत्यु, अयोध्या में बाउंड्रीवाल गिरने से एक व्यक्ति की मौत सहित अन्य कई दुर्घटनाएं हुई हैं।

AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 राजस्थान छह गांवों की बाईसाओं ने रचा संस्कार और संस्कृति का भव्य संगम
02 दुनिया फराह खान के तीनों बच्चे अमेरिका के कॉलेजों में दाखिला लेकर रवाना
03 नौकरी / करियर 27 वर्षीय शारदेंदु ने 46 लाख की नौकरी छोड़ सेना में की भर्ती
04 दुनिया भारत ने समान-क्षेत्रफल नक्शा प्रोजेक्शन के व्यापक उपयोग का समर्थन किया
Trust & Transparency

How this story was handled

Published8 सितंबर 2026, 20:49 IST IST
Last updated8 सितंबर 2026, 20:49 IST IST
Latest newsroom actionnews-desk (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under मौसम and aligned with that desk's editorial standards.
Key topic markers used in this story: मौसम.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from मौसम.

मौसम

कांग्रेस ने एसडीएम को जलभराव पर शिकायती पत्र सौंपा

मौसम

विधायक डॉ. वाचस्पति ने बाढ़ पीड़ितों को राशन किट वितरित की

खेल

सलोनी ने नेशनल पावर लिफ्टिंग में 447.5 किलो भार उठाकर गोल्ड मेडल जीता

शिक्षा

बिहार में बाढ़ से 28 लाख प्रभावित, 120 स्कूल बंद

Recommended Stories

More from मौसम
कांग्रेस ने एसडीएम को जलभराव पर शिकायती पत्र सौंपा
मौसम
इससे जुड़ी ख़बरें

कांग्रेस ने एसडीएम को जलभराव पर शिकायती पत्र सौंपा

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 8 सितंबर 2026
विधायक डॉ. वाचस्पति ने बाढ़ पीड़ितों को राशन किट वितरित की
मौसम
इससे जुड़ी ख़बरें

विधायक डॉ. वाचस्पति ने बाढ़ पीड़ितों को राशन किट वितरित की

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 8 सितंबर 2026
सलोनी ने नेशनल पावर लिफ्टिंग में 447.5 किलो भार उठाकर गोल्ड मेडल जीता
खेल
इससे जुड़ी ख़बरें

सलोनी ने नेशनल पावर लिफ्टिंग में 447.5 किलो भार उठाकर गोल्ड मेडल जीता

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 6 सितंबर 2026
बिहार में बाढ़ से 28 लाख प्रभावित, 120 स्कूल बंद
शिक्षा
इससे जुड़ी ख़बरें

बिहार में बाढ़ से 28 लाख प्रभावित, 120 स्कूल बंद

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 5 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 राजस्थान छह गांवों की बाईसाओं ने रचा संस्कार और संस्कृति का भव्य संगम
02 दुनिया फराह खान के तीनों बच्चे अमेरिका के कॉलेजों में दाखिला लेकर रवाना
03 नौकरी / करियर 27 वर्षीय शारदेंदु ने 46 लाख की नौकरी छोड़ सेना में की भर्ती
04 दुनिया भारत ने समान-क्षेत्रफल नक्शा प्रोजेक्शन के व्यापक उपयोग का समर्थन किया

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.