धौलपुर में बारिश के पानी में डूबने से 3 साल की बच्ची की मौत
मां के पीछे-पीछे निकली बच्ची का पैर फिसला, शव देर से मिला
धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में तीन साल की बच्ची शुभकांति डूब गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
धौलपुर। धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बारिश के पानी से भरे गड्ढे में तीन साल की बच्ची शुभकांति डूब गई। मां के पीछे-पीछे घर से निकली बच्ची का पैर फिसला और वह गहरे पानी में चली गई। काफी देर बाद शव तैरता हुआ मिलने पर घटना का पता चला।
शुभकांति की मां किसी काम से घर से बाहर निकली थीं, लेकिन उसे पता नहीं था कि बच्ची उसके पीछे-पीछे घर से बाहर आ गई है। रास्ते में बारिश का पानी तीन से चार फीट गहरा था। इसी दौरान शुभकांति का पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गई।
पानी में गिरने की जानकारी किसी को तत्काल नहीं हो सकी। काफी देर बाद जब आसपास के लोगों ने पानी में बच्ची का शव तैरता देखा तो हड़कंप मच गया। परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
परिवार में तीन साल की बेटी की मौत से कोहराम मच गया। मां लगातार बेटी को पुकारती रही, लेकिन शुभकांति हमेशा के लिए खामोश हो चुकी थी। घर में चीख-पुकार मची और परिजन रो-रोकर बुरे हाल में थे।
घटना की सूचना मिलते ही निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी। इतनी कम उम्र में बच्ची की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- बच्ची कैसे पानी में गिर गई?
- बच्ची अपनी मां के पीछे-पीछे घर से निकली और रास्ते में पैर फिसल गया।
- क्या किसी को बच्ची के गिरने का तुरंत पता चला?
- नहीं, गिरने की जानकारी तुरंत किसी को नहीं हुई।
- परिवार का इस घटना पर क्या हाल था?
- परिवार सदमे में था और मां लगातार बेटी को पुकारती रही।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.