राजस्थान धौलपुर 2 MIN READ

धौलपुर में तीन दिन से झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

जलभराव से कॉलोनियां डूबीं, पार्वती बांध की स्थिति गंभीर, प्रशासन सतर्क

धौलपुर जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शहर की कई कॉलोनियां जलभराव की चपेट में हैं और खेतों में खरीफ की तैयार फसलें पानी में डूब गई हैं। जिला प्रशासन ने पार्वती नदी के किनारे सतर्कता बढ़ा दी है।
AI सार

धौलपुर में लगातार तीन दिनों से बारिश होने से कई इलाकों में जलभराव हो गया है और खरीफ की फसलें प्रभावित हुई हैं। जिला प्रशासन ने नदी के किनारे सतर्कता बढ़ाई है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने आगे भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

धौलपुर में भारी बारिश से जलभराव की स्थिति
धौलपुर में भारी बारिश से जलभराव की स्थिति / सोशल मीडिया

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

 धौलपुर जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शहर की कई कॉलोनियां जलभराव की चपेट में हैं और खेतों में खरीफ की तैयार फसलें पानी में डूब गई हैं। जिला प्रशासन ने पार्वती नदी के किनारे सतर्कता बढ़ा दी है।

बारिश के कारण जिले के नदी-तालाब, पोखर और जलाशय लबालब भर गए हैं। धौलपुर शहर की एक दर्जन से अधिक कॉलोनियां जलभराव से प्रभावित हैं, कई जगह घरों में पानी घुसने की स्थिति बनी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलभराव के कारण आवागमन बाधित हो रहा है और कुछ मकानों में नमी व दरारें भी आ गई हैं।

किसानों की चिंता भी बढ़ गई है क्योंकि खरीफ की बाजार, तिलहन, ग्वार और ज्वार सहित कई फसलें पूरी तरह तैयार हो चुकी थीं, लेकिन लगातार बारिश से फसलों को नुकसान होने की आशंका है। खेतों में पानी भरने और फसल गिरने से किसानों को परेशानी हो रही है।

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता पपेंद्र मीणा ने बताया कि जिले में अब तक औसत बारिश का करीब 90 प्रतिशत पानी बरस चुका है। लगातार बारिश के चलते रामसागर बांध ओवरफ्लो हो चुका है, जबकि पार्वती बांध का जलस्तर भराव क्षमता के करीब पहुंच गया है। शनिवार देर शाम बांध के दो गेट दो-दो फीट खोलकर करीब 2200 क्यूसेक पानी पार्वती नदी में छोड़ा गया।

पार्वती नदी में तेज बहाव के कारण बाड़ी-सैंपऊ रपट मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने मालौनी खुर्द रपट मार्ग, सखवारा रपट मार्ग, नागर रपट मार्ग और पस्सूआ पुरा रपट मार्ग पर भी पानी पहुंचने की संभावना जताई है। नदी के निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

जलभराव ने नगर परिषद की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई स्थानों पर सीवर लाइन ब्लॉक होने से पानी सड़कों से नहीं निकल पा रहा है। हुसैनपुर बांध, तालाबशाही और उर्मिला सागर बांध भी लबालब भर चुके हैं।

मौसम विभाग ने 8 सितंबर तक जिले में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मेघ गर्जना, मूसलाधार बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने नदी-नालों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है और जलभराव वाले रास्तों व तेज बहाव वाले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बारिश से धौलपुर में जनजीवन पर क्या प्रभाव पड़ा है?
जलभराव के कारण आवागमन बाधित हो रहा है और कुछ मकानों में नमी व दरारें आ गई हैं।
जिला प्रशासन ने हालात को लेकर क्या कदम उठाए हैं?
पार्वती नदी के किनारे सतर्कता बढ़ाई गई है और निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।
बाढ़ से प्रभावित इलाकों के लिए प्रशासन की क्या सलाह है?
प्रशासन ने जलभराव वाले रास्तों व तेज बहाव वाले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।
बारिश से किस विभाग को सबसे ज्यादा समस्या हो रही है?
नगर परिषद की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं क्योंकि कई स्थानों पर सीवर लाइन ब्लॉक होने से पानी सड़कों से नहीं निकल पा रहा है।
ग्रामीण व ग्रामीण मार्गों की क्या स्थिति है?
बाड़ी-सैंपऊ रपट मार्ग पूरी तरह बंद किया गया है और अन्य रपट मार्गों पर भी पानी पहुंचने की संभावना बनी हुई है।

AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 बिजनेस योगी सरकार ने चार तहसीलदार और एक नायब तहसीलदार निलंबित किए
02 कानून / कोर्ट सुप्रीम कोर्ट ने कहा- लॉ स्टूडेंट्स पर कार्रवाई यूनिवर्सिटी का अधिकार
03 क्राइम बिलासपुर में रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की सिर कुचलकर हत्या
04 राजस्थान भिवाड़ी में अवैध गोदाम से 4 करोड़ की नकली दवाइयां जब्त
Trust & Transparency

How this story was handled

Published6 सितंबर 2026, 17:55 IST IST
Last updated6 सितंबर 2026, 17:55 IST IST
Latest newsroom actionnewsdesk-bot (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under राजस्थान and aligned with that desk's editorial standards.
Key topic markers used in this story: धौलपुर.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from राजस्थान.

राजस्थान

सरमथुरा में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने कसी सुरक्षा कड़ी

राजस्थान

रामसागर बांध ओवरफ्लो, बाड़ी में जलभराव से रास्ते बंद

सरमथुरा में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने कसी सुरक्षा कड़ी
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

सरमथुरा में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने कसी सुरक्षा कड़ी

न्यूज़ डेस्क 6 सितंबर 2026
रामसागर बांध ओवरफ्लो, बाड़ी में जलभराव से रास्ते बंद
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

रामसागर बांध ओवरफ्लो, बाड़ी में जलभराव से रास्ते बंद

न्यूज़ डेस्क 5 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 बिजनेस योगी सरकार ने चार तहसीलदार और एक नायब तहसीलदार निलंबित किए
02 कानून / कोर्ट सुप्रीम कोर्ट ने कहा- लॉ स्टूडेंट्स पर कार्रवाई यूनिवर्सिटी का अधिकार
03 क्राइम बिलासपुर में रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की सिर कुचलकर हत्या
04 राजस्थान भिवाड़ी में अवैध गोदाम से 4 करोड़ की नकली दवाइयां जब्त

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.