धौलपुर पुलिस ने मोबाइल यूजर्स को साइबर ठगी से किया आगाह
फर्जी मैसेज और APK फाइलों से सावधान रहने की अपील, मोबाइल और बैंक खाते की सुरक्षा जरूरी
धौलपुर पुलिस ने मोबाइल यूजर्स को साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की चेतावनी दी है और अनजान SMS, लिंक या APK फाइल डाउनलोड या इंस्टॉल न करने की सलाह दी है। पुलिस ने कहा कि फर्जी ऐप इंस्टॉल होने पर व्यक्तिगत जानकारी और बैंकिंग डिटेल्स चोरी हो सकती हैं, इसलिए केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
धौलपुर। धौलपुर में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने मोबाइल यूजर्स को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। पुलिस ने फर्जी मैसेज और APK फाइलों को डाउनलोड या इंस्टॉल न करने की सलाह दी है। इससे मोबाइल और बैंक खातों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।
पुलिस के मुताबिक साइबर अपराधी पहले लोगों को डराते या लालच देते हैं। वे बिजली कनेक्शन कटने, बैंक खाता बंद होने या सिम बंद होने जैसी बातें कहते हैं और तत्काल कार्रवाई के नाम पर लिंक पर क्लिक करने को कहते हैं। कई बार लॉटरी, कैशबैक या सरकारी योजना का फायदा दिलाने का झांसा भी देते हैं।
फर्जी APK मोबाइल में इंस्टॉल होते ही खतरा शुरू हो जाता है। ये SMS, कॉल लॉग, कॉन्टैक्ट्स और गैलरी जैसी निजी जानकारी तक पहुंच बना लेते हैं। कई मामलों में बैंकिंग और OTP से जुड़े मैसेज भी अपराधियों के हाथ लग जाते हैं। इसके बाद ठग UPI या बैंक खाते से पैसे निकालने की कोशिश करते हैं।
संक्रमित मोबाइल में सेव कॉन्टैक्ट्स को भी फर्जी मैसेज भेजकर ठगी का नेटवर्क आगे बढ़ाया जा सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनजान SMS, वॉट्सऐप लिंक या APK फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। मोबाइल ऐप सिर्फ आधिकारिक ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें।
गूगल प्ले प्रोटेक्ट को हमेशा चालू रखें और फोन में 'Install Unknown Apps' विकल्प को बंद रखें। अनजान स्क्रीन शेयरिंग ऐप इंस्टॉल न करें और किसी भी ऐप को जरूरत से ज्यादा परमिशन न दें। साथ ही अनावश्यक मीडिया ऑटो-डाउनलोड को भी बंद रखने की सलाह दी गई है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- पुलिस ने मोबाइल यूजर्स को किन तकनीकी सावधानियों की सलाह दी है?
- पुलिस ने गूगल प्ले प्रोटेक्ट चालू रखने, 'Install Unknown Apps' विकल्प बंद रखने और जरूरत से ज्यादा ऐप परमिशन न देने की सलाह दी है।
- साइबर ठग पैसे कैसे निकालते हैं?
- ठग बैंकिंग और OTP से जुड़े मैसेज हासिल कर UPI या बैंक खाते से पैसे निकालने की कोशिश करते हैं।
- ठगी का नेटवर्क कैसे फैलता है?
- संक्रमित मोबाइल से सेव्ड कॉन्टैक्ट्स को फर्जी मैसेज भेज कर ठगी का नेटवर्क आगे बढ़ाया जाता है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.