टोंक में श्रीअन्नपूर्णा मंदिर में दो दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू
रविवार को भजन संध्या और झांकी, सोमवार को छप्पन भोग और मेले का आयोजन
टोंक के श्रीअन्नपूर्णा मंदिर में दो दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन रविवार से शुरू हुआ, जिसमें भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम और छप्पन भोग झांकी शामिल हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। दबलाना कस्बे में भी पूजा-अर्चना, भजन संध्या और शोभायात्रा के साथ महोत्सव मनाया जाएगा।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
टोंक। टोंक के श्रीअन्नपूर्णा गणेश मंदिर में रविवार से दो दिवसीय श्रीगणेश महोत्सव का आयोजन होगा। महोत्सव के पहले दिन रात 8 बजे भगवान गणेश की सिंहासन झांकी के दर्शन के साथ भजन संध्या शुरू होगी।
महोत्सव के तहत रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भजन संध्या का आयोजन होगा। बीकानेर की प्रसिद्ध भजन गायिका कौशल्या रामावत और फलोदी की पूजा रामावत भजनों की प्रस्तुति देंगी। रामावत को राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में उनके भजनों के लिए राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार भी मिल चुका है।
सोमवार को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक मंदिर में भगवान गणपति की छप्पन भोग झांकी सजाई जाएगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। छप्पन भोग की मिठाईयां स्थानीय मिष्ठान व्यवसायी राजू अग्रवाल और उनकी टीम तैयार कर रही है।
सांभर लेक में मंदिर शीतलदास बाबा बगीची समिति भी गणेश चतुर्थी महोत्सव की तैयारियों में जुटी है। समिति ने 13 सितंबर को हल्दी और मेहंदी का कार्यक्रम रखा है। 14 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक भगवान गणेश का अभिषेक विधि-विधान से किया जाएगा। शाम 5 बजे मेले का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
मंदिर समिति की बैठक में अध्यक्ष विष्णु कयाल, रामप्रसाद गुप्ता, छत्रपाल, हनुमान सिंह, हनुमान मारोठिया, कान सिंह इन्द्रजी, पुजारी सुनील अजय और अन्य सदस्य मौजूद थे। उन्होंने महोत्सव को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने का फैसला किया है और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
दबलाना कस्बे में भी मंशापूर्ण गणेश चतुर्थी का दो दिवसीय महोत्सव रविवार से शुरू होगा। यहां पूजा-अर्चना, भजन संध्या और शोभायात्रा के कार्यक्रम होंगे। शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर मंशापूर्ण गणेश स्थान पर लौटेगी, जहां महाआरती होगी और प्रसाद बांटा जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- कौन से कलाकार भजन संध्या में प्रदर्शन करेंगे?
- बीकानेर की कौशल्या रामावत और फलोदी की पूजा रामावत भजनों की प्रस्तुति देंगी।
- छप्पन भोग की मिठाइयां कौन तैयार कर रहा है?
- स्थानीय मिष्ठान व्यवसायी राजू अग्रवाल और उनकी टीम ये मिठाइयां बना रही है।
- सांभर लेक मंदिर में गणेश चतुर्थी के लिए क्या कार्यक्रम हैं?
- 13 सितंबर को हल्दी-मेहंदी और 14 सितंबर को भगवान गणेश का अभिषेक व मेले का आयोजन होगा।
- मंदिर समिति की बैठक में कौन-कौन मौजूद थे?
- अध्यक्ष विष्णु कयाल, रामप्रसाद गुप्ता, छत्रपाल, हनुमान सिंह, हनुमान मारोठिया, कान सिंह इन्द्रजी, पुजारी सुनील अजय और अन्य सदस्य उपस्थित थे।
- दबलाना कस्बे के गणेश महोत्सव में क्या प्रमुख आयोजन होंगे?
- पूजा-अर्चना, भजन संध्या, शोभायात्रा और महाआरती के कार्यक्रम शामिल होंगे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद








Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.