निवाई में 14 सितंबर को शहरी सरकार की मतगणना शुरू होगी
35 वार्डों में 121 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला दोपहर तक होगा
निवाई में 9 सितंबर को हुए शहरी सरकार के चुनाव की मतगणना 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। 35 वार्डों के लिए मतदान में 85.30 प्रतिशत मतदान हुआ था और 121 प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में होगी और दोपहर 12 बजे तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
टोंक। निवाई में 9 सितंबर को हुए शहरी सरकार के चुनाव के मतदान के बाद अब 14 सितंबर को मतगणना होगी। प्रशासन ने मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और यह प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
निवाई में 35 वार्डों के पार्षद पद के लिए 9 सितंबर को मतदान हुआ था, जिसमें 85.30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव में कुल 121 प्रत्याशी मैदान में थे।
मतगणना पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में सुबह 8 बजे से शुरू होगी। प्रशासन का अनुमान है कि दोपहर 12 बजे तक नतीजे साफ हो जाएंगे और सभी परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
चेयरमैन या सभापति का पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। मतगणना नौ राउंड में पूरी होगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- मतगणना कहां होगी?
- मतगणना पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में आयोजित की जाएगी।
- मतगणना का अनुमानित समय क्या है?
- प्रशासन का अनुमान है कि दोपहर 12 बजे तक नतीजे साफ हो जाएंगे।
- चेयरमैन पद पर कौन चयनित होगा?
- चेयरमैन या सभापति का पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.