सिरोही के इंटर डॉक्टरों को आठ महीने से स्टाइपेंड नहीं मिला
विदेश से डिग्री लेकर लौटे डॉक्टरों ने अतिरिक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
सिरोही जिला अस्पताल के इंटर डॉक्टर पिछले आठ महीने से स्टाइपेंड नहीं मिलने की समस्या को लेकर अतिरिक्त कलेक्टर और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा है। अधिकारियों ने जल्द भुगतान के लिए संबंधित विभागों तक शिकायत पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
सिरोही। सिरोही जिला अस्पताल में विदेश से डिग्री लेकर आए इंटर डॉक्टर पिछले आठ महीने से स्टाइपेंड के भुगतान के लिए मेडिकल कॉलेज के चक्कर लगा रहे हैं। गुरुवार को राजस्थान फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएशन सोसायटी के बैनर तले इन डॉक्टरों ने अतिरिक्त कलेक्टर और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
डॉक्टरों ने ज्ञापन में आठ महीने से रुके हुए स्टाइपेंड का जल्द भुगतान करने की मांग की है। उनका कहना है कि उनकी ड्यूटी सुबह, दोपहर, शाम और रात में भी लगी रहती है। वे मरीजों की सेवा में कोई कमी नहीं आने देते और अब तक किसी से शिकायत नहीं मिली है। इसके बावजूद उन्हें भुगतान नहीं मिला है। अतिरिक्त कलेक्टर ने उनकी बात ध्यान से सुनी और जल्द भुगतान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों तक समस्या पहुंचाने का आश्वासन दिया। एडीएम से मिलने के बाद डॉक्टर संतुष्ट होकर अस्पताल लौट गए।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- डॉक्टरों ने ज्ञापन में क्या मांगा?
- डॉक्टरों ने आठ महीने से रुके हुए स्टाइपेंड का जल्द भुगतान करने की मांग की।
- डॉक्टर कितनी मेहनत करते हैं?
- वे सुबह, दोपहर, शाम और रात में ड्यूटी करते हैं और मरीज सेवा में कोई कमी नहीं रखते।
- क्या डॉक्टरों ने किसी से शिकायत की है?
- डॉक्टर्स ने कहा कि अब तक किसी से कोई शिकायत नहीं मिली है।
- डॉक्टरों की किस संघठन ने मदद की?
- राजस्थान फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएशन सोसायटी ने डॉक्टरों के ज्ञापन सौंपने में भाग लिया।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.