मानसा में स्कूल वैन और पीआरटीसी बस की टक्कर, 10 बच्चे घायल
बरेटा के नेशनल हाईवे पर सुबह 7:30 बजे हुआ हादसा, वैन चालक गंभीर रूप से घायल
पंजाब के मानसा जिले के बरेटा में स्कूल वैन और पीआरटीसी बस की टक्कर में 10 बच्चे और वैन चालक घायल हो गए। पुलिस ने हादसे के कारणों और वाहनों के दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है, जबकि वैन की खराब स्थिति और बिना कमर्शियल रजिस्ट्रेशन के चलाए जाने के आरोपों की भी जांच की जा रही है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
पंजाब के मानसा जिले के बरेटा में नेशनल हाईवे पर एक निजी स्कूल की वैन और पीआरटीसी बस में टक्कर हो गई। इस हादसे में 10 स्कूली बच्चे और वैन चालक घायल हो गए। घटना सुबह करीब 7:30 बजे हुई।
चालक सुखदेव सिंह ने बताया कि वे मानसा से जाखल की ओर जा रहे थे जब बस के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के लिए बस ने ब्रेक लगाया, इसी दौरान पीछे से आ रही स्कूल वैन बस से टकरा गई।
पुलिस टीम डायलपुरा गांव के पास घटनास्थल पर पहुंची थी। घायल बच्चों और वैन चालक को ग्रामीणों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। वैन चालक को कई गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें एक टांग टूटना भी शामिल है, जबकि बच्चों को मामूली चोटें आई हैं और वे सुरक्षित हैं।
सूत्रों ने बताया कि हादसे की शिकार स्कूल वैन की हालत खराब थी और इसके बावजूद वह चल रही थी। इसके अलावा वैन के पास कमर्शियल रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था, लेकिन इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
पुलिस हादसे के कारणों और वाहनों से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। परिजनों ने वैन की कंडम हालत को लेकर सवाल उठाए हैं। बरेटा पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- टक्कर कैसे हुई?
- पीआरटीसी बस ने अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के लिए ब्रेक लगाया था।
- घायलों को कहाँ इलाज के लिए ले जाया गया?
- घायलों को ग्रामीणों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया।
- क्या वैन की स्थिति सही थी?
- सूत्रों के अनुसार वैन की हालत खराब थी, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।
- पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
- पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वाहनों के दस्तावेजों की जाँच कर रही है।
- परिजन क्या मुद्दा उठा रहे हैं?
- परिजन वैन की कंडम हालत को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद










Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.