अजमेर में स्कूल वैन खुला सीवरेज चैंबर में फंसी, पलटी
हरिभाऊ उपाध्याय नगर में सड़क किनारे हादसे में बच्चे सुरक्षित निकाले गए
अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर में स्कूल वैन का पहिया सड़क किनारे खुले सीवरेज चैंबर में फंसने से वैन पलट गई। आसपास के लोगों ने बच्चों को खिड़कियों से निकालकर सुरक्षित किया, जबकि कुछ बच्चों को मामूली चोटें आईं। इस घटना के बाद नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठे हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
अजमेर। अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह स्कूल वैन का पहिया सड़क किनारे खुले पड़े सीवरेज चैंबर में धंस गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वैन पलट गई। आसपास के लोगों ने तुरंत बच्चों को खिड़कियों से बाहर निकाला।
मित्तल अस्पताल के पीछे सड़क किनारे खुले सीवरेज चैंबर में वैन का पहिया धंसने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वैन एक तरफ पलट गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए वैन की खिड़कियों से बच्चों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला।
हादसे में कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय निवासी मुकेश वर्मा ने बताया कि सुबह वैन बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी, लेकिन चालक को खुले चैंबर का अंदाजा नहीं हुआ। वैन के पलटते ही अंदर बैठे बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।
बच्चों के रोने-चीखने की आवाज सुनकर लोग दौड़े और वैन को घेर लिया। हादसे की सूचना पर बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बच्चों को सुरक्षित बाहर निकलता देख अभिभावकों ने राहत की सांस ली।
हालांकि, हादसे के बाद नगर निगम की व्यवस्थाओं को लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- अच्छे सुरक्षा उपाय क्यों नहीं थे जिससे हादसा टल सकता था?
- हादसे की वजह खुले पड़े सीवरेज चैंबर को बताया गया है, जिससे चालक को खतरा नहीं पता चला।
- बच्चों को बचाने के लिए लोग कैसे मददगार साबित हुए?
- दुकानदार और राहगीर बिना देरी वैन की खिड़कियों से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाले।
- परिजन हादसे पर कैसे प्रतिक्रिया दिए?
- बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे और सुरक्षित बाहर निकलने पर राहत की सांस ली।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.