उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश में 2300 से अधिक पदों पर भर्ती
पशुपालन, जल संसाधन, न्यायालय और बैंकिंग विभागों में आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक
उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में विभिन्न सरकारी विभागों ने 2300 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदकों को संबंधित विभागों की आधिकारिक वेबसाइट पर 14 से 18 सितंबर 2026 के बीच आवेदन करना होगा। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हो सकते हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में सरकारी विभागों ने 2300 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 से 18 सितंबर 2026 के बीच है। उम्मीदवार संबंधित विभागों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के पशुपालन निदेशालय में 1308 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। वेटरनरी फार्मासिस्ट के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी ने 12वीं कक्षा में बायोलॉजी विषय के साथ वेटनरी फार्मेसी में दो साल तीन महीने का डिप्लोमा पूरा किया हो और सक्षम परिषद या संस्थान में पंजीकृत हों। आवेदन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर किए जा सकते हैं।
राजस्थान के सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में जूनियर इंजीनियर के 874 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें सिविल में डिग्री या डिप्लोमा और मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा या डिग्री वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026 है। चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल-10 पर वेतन मिलेगा।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट, जबलपुर में असिस्टेंट ग्रेड III के 1174 पद भरे जाएंगे। यह भर्ती राज्य के जिला एवं सत्र न्यायालयों में की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट शामिल हैं।
संघ लोक सेवा आयोग ने कर्मचारी भविष्य निधि आयुक्त कार्यालय में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्रर के 80 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पूरा करने वाले उम्मीदवार 14 सितंबर 2026 तक upsc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। चयन में रिक्रूटमेंट टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हैं।
यूको बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 20 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। चयनित उम्मीदवारों को MMGS-II स्केल पर ₹64820 से ₹93960 प्रति माह वेतन मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2026 है। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू शामिल हैं।
इसके अलावा, इनकम टैक्स विभाग में 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार स्पोर्ट्स की पात्रता के आधार पर स्टेनोग्राफर, MTS और टैक्स असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
लेखक के बारे में
वर्षा यादव, डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर, नवभारतटाइम्स.कॉम, पत्रकारिता में तीन वर्ष से अधिक अनुभव रखती हैं। उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। वर्षा खासतौर पर सरकारी भर्ती, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार से जुड़ी खबरें कवर करती हैं। उनका उद्देश्य सरल भाषा में भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- आवेदन कहां और कैसे करना होगा?
- उम्मीदवार संबंधित विभागों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के लिए आवश्यक योग्यता क्या है?
- सिविल में डिग्री या डिप्लोमा और मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा या डिग्री वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
- यूको बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर का चयन प्रक्रिया किस प्रकार है?
- चयन में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू शामिल हैं।
- मध्य प्रदेश हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड III पद के लिए चयन कैसे होगा?
- चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट शामिल हैं।
- इनकम टैक्स विभाग के पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
- इनकम टैक्स विभाग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है, लेकिन नई तिथि स्पष्ट नहीं बताई गई है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.