यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 सितंबर से
संशोधित प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर जारी, पुराने प्रवेश पत्र अमान्य
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 सितंबर 2026 से आयोजित करने की सूचना दी है। अभ्यर्थी अपने संशोधित प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र पर ले जाएं, क्योंकि पूर्व के प्रवेश पत्र अमान्य होंगे।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड्स पदों के लिए एनरोलमेंट-2025 के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 सितंबर 2026 से आयोजित करने की घोषणा की है। बोर्ड ने संशोधित प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थियों को केवल इन्हीं प्रवेश पत्रों के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।
पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बताया कि अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 सितंबर से शुरू होगी। संशोधित प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी hgupexam2025.com/hg2025petadmit लिंक पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में जारी प्रवेश पत्र अब अमान्य होंगे। अभ्यर्थियों को केवल संशोधित प्रवेश पत्र लेकर निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- क्या पुराने प्रवेश पत्र परीक्षा में मान्य होंगे?
- नहीं, बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पुराने प्रवेश पत्र अब अमान्य होंगे।
- परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी क्या लेकर जाएं?
- अभ्यर्थियों को केवल संशोधित प्रवेश पत्र लेकर निर्धारित परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।
- शारीरिक दक्षता परीक्षा से पहले कौन-सी प्रक्रिया पूरी करनी होगी?
- अभ्यर्थियों को अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण में सफल होना आवश्यक है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद










Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.