पूर्व विधायक बलजीत यादव के पास जेल में मिला मोबाइल, मामला दर्ज
जयपुर सेंट्रल जेल में मोबाइल मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, आरोप भ्रष्टाचार के तहत जेल में बंद हैं यादव
जयपुर सेंट्रल जेल में बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव के पास मोबाइल फोन मिलने के बाद लालकोठी थाने में मामला दर्ज किया गया है। यादव भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में बंद हैं और पुलिस अब जांच कर रही है कि मोबाइल फोन उनके पास कैसे पहुंचा।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जयपुर। जयपुर सेंट्रल जेल में बंद बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव के पास मोबाइल फोन मिलने का मामला सामने आया है। जेल प्रशासन ने बुधवार को वार्ड नंबर-5 में सघन तलाशी के दौरान मोबाइल बरामद किया और लालकोठी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
मोबाइल बरामदगी और जांच
इस दौरान बंद विचाराधीन आरोपी बलजीत यादव के पास कैचोडा कंपनी का मोबाइल मिला, जिसे जमीन पर बिछाए गए कंबल के नीचे छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लालकोठी थाने में मामला दर्ज किया है।
सेंट्रल जेल में इन दिनों मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को लेकर लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को भी आठ अन्य बंदियों के पास मोबाइल मिलने की जानकारी मिली है। पुलिस अब जांच कर रही है कि मोबाइल यादव तक कैसे पहुंचा और उन्होंने जेल में इस फोन से किन लोगों से संपर्क किया। इसके लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकलवाया जाएगा।
भ्रष्टाचार के आरोप और गिरफ्तारी
पूर्व विधायक बलजीत यादव स्थानीय क्षेत्र विकास फंड से तीन करोड़ रुपए से अधिक की राशि के दुरुपयोग और गबन के आरोप में जेल में बंद हैं। आरोप है कि बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के 32 सरकारी स्कूलों के लिए खरीदी गई बैडमिंटन और क्रिकेट किट की कीमत तय से ढाई-तीन गुना अधिक रखी गई, जिससे सरकार को नुकसान हुआ।
इस मामले में बालाजी कम्पलीट सोल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड, सूर्या एंटरप्राइजेज, राजपूत स्पोर्ट्स एंटरप्राइजेज, शर्मा स्पोर्ट्स एंटरप्राइजेज के संचालक और शिक्षा विभाग के कुछ कर्मचारी भी आरोपी बनाए गए हैं।
एसीबी ने 12 दिसंबर 2024 को बलजीत यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। इसके बाद ईडी ने अभियोजन शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की और 3 फरवरी 2026 को यादव को गिरफ्तार किया। 7 फरवरी को रिमांड अवधि पूरी होने पर उन्हें जयपुर की विशेष अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
जेल प्रशासन की ओर से जयपुर सेंट्रल जेल में लगातार तलाशी ली जा रही है। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे वार्ड नंबर-5 में सर्च किया गया, जहां बंदी बलजीत यादव के पास मोबाइल मिला।
एसआई श्याम सुंदर, पुलिस अधिकारी
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- मोबाइल फोन कैसे जेल में पहुंचा था?
- पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मोबाइल किस तरह यादव तक पहुंचा और उन्होंने जेल में इस फोन से किन लोगों से संपर्क किया।
- अगले कदम क्या होंगे इस मामले में?
- जांच के लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकलवाया जाएगा और आरोपी के संपर्कों की जानकारी जुटाई जाएगी।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.