बिलारी में ससुरालियों पर विवाहिता ने मारपीट का आरोप लगाया
पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है
बिलारी के रुस्तम नगर सहसपुर की एक विवाहिता ने पति और ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। निवाड़ी के गांव सारा में एक पड़ोसी गौरव त्यागी पर भी घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बिलारी। बिलारी के रुस्तम नगर सहसपुर की एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी अलीगढ़ निवासी फैजान पुत्र नौशाद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था और घर से दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाता था।
28 अगस्त को ससुराल पक्ष के सभी लोग उसके मायके रुस्तम नगर सहसपुर पहुंचे। वहां उन्होंने जबरन एक स्टांप पर उसका अंगूठा लगवाया और मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
निवाड़ी के गांव सारा में पड़ोसी गौरव त्यागी पर घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप है। आरोप है कि गौरव त्यागी डंडा लेकर उनके घर में घुस गया और बेरहमी से पिटाई की। उसने घर में विद्युत उपकरण और अन्य सामान भी तोड़ दिए।
सुभांशु ने बताया कि पड़ोसी गौरव त्यागी आए दिन उनके साथ अभद्रता और गाली गलौज करता रहता है। मोदीनगर के सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि तहरीर के अनुसार गौरव त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- ससुराल पक्ष ने कब विवाहिता के मायके हमला किया?
- 28 अगस्त को ससुराल पक्ष के लोग उसके मायके रुस्तम नगर सहसपुर पहुंचे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.