पुरानी रंजिश में दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की
मोदीनगर के निवाड़ी मार्ग पर पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला हुआ, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा, उदय प्रकाश चौहान के साथ भी पुरानी रंजिश के कारण मारपीट हुई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
मोदीनगर। मोदीनगर के निवाड़ी मार्ग पर पुरानी रंजिश में दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार शाम सागर अपने दोस्तों कपिल और रोहित के साथ बाइक से निवाड़ी मार्ग से लौट रहे थे। आरोपियों ने सागर और कपिल पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों के जमा होने पर आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार राजा व आकाश निवासी जगतपुरी और कार्तिक निवासी गांव याकूतपुर मवी समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
एक अन्य मामले में, कोतवाली क्षेत्र के मालीपुर गांव निवासी उदय प्रकाश चौहान ने बताया कि बुधवार को मजदूरी के बाद साइकिल से घर लौटते समय एक युवक ने उनकी साइकिल लेकर जाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया।
गुरुवार को उदय प्रकाश सहला गांव के पास मजदूरी कर रहे थे, तब निजामाबाद गांव निवासी मासूम रजा ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें घेरकर मारपीट की। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मासूम रजा के खिलाफ केस दर्ज कर शांतिभंग में चालान किया। शनिवार को उदय प्रकाश ने सीओ गौरव सिंह से मिलकर आरोपी पर जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- आरोपियों के नाम और स्थान क्या हैं?
- रिपोर्ट में राजा व आकाश निवासी जगतपुरी और कार्तिक निवासी गांव याकूतपुर मवी का नाम शामिल है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.