ऊंचागांव में युवक पर चाकू से हमला, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
रंजिश के चलते गांव मोहम्मदपुर बरवाला में हुई मारपीट और चाकू से हमला
ऊंचागांव के मोहम्मदपुर बरवाला गांव में रंजिश के कारण एक युवक शादाब पर तीन युवकों ने चाकू से हमला किया। पुलिस ने रिजवान, इमरान और हेमंत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
ऊंचागांव। ऊंचागांव के मोहम्मदपुर बरवाला गांव में रंजिश के कारण एक युवक पर चाकू से हमला हुआ। तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
थाना नरसैना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बरवाला निवासी शादाब ने पुलिस को तहरीर दी है कि 11 सितंबर की शाम करीब 6 बजे वह घर से गांव जा रहा था। रास्ते में प्राइमरी स्कूल के पास गांव के तीन युवकों ने उसे रोक लिया।
उन्होंने पुरानी कहासुनी को लेकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर लात-घूसों से मारपीट की। एक युवक ने चाकू से वार किया, जिससे शादाब के कान और गर्दन पर चोटें आईं।
थाना प्रभारी ने बताया, "रिजवान, इमरान और हेमंत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।" पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- हमले की वजह क्या थी?
- हमले की वजह पुरानी रंजिश और कहासुनी बताई गई है।
- शादाब को किस तरह की चोटें आईं?
- शादाब को कान और गर्दन पर चोटें आईं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद










Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.