घड़साना में सोशल मीडिया विवाद के बाद राहुल बिश्नोई की हत्या
सोमवार शाम खेत में काम कर रहे राहुल पर हमला, इलाज के दौरान मौत
घड़साना के लूणिया इलाके में सोशल मीडिया विवाद के बाद राहुल बिश्नोई की एक व्यक्ति ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घायल राहुल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
घड़साना। घड़साना के लूणिया इलाके के गांव 4 एनएम में सोमवार शाम खेत में काम कर रहे राहुल बिश्नोई की हत्या कर दी गई। सोशल मीडिया पर परिवार को लेकर हुए विवाद के बाद सचिन भांभू ने उस पर चाकू से हमला किया। गंभीर हालत में राहुल को अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार राहुल मूंग की कटाई कर रहा था, तभी सचिन पुत्र गोपीराम भांभू और एक अन्य युवक उसके घर पहुंचे। उन्होंने राहुल के खेत में होने की जानकारी ली और वहां जाकर उससे बातचीत की। कुछ देर बाद सचिन ने कपड़ों में छिपाया चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपी और उसका साथी फरार हो गए। राहुल के भाई वकील कुमार भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। घायल राहुल को परिजन घड़साना के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही राहुल की मौत हो गई।
मंगलवार को पुलिस ने तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- राहुल की हालत किसने संभाली थी?
- परिजन घायल राहुल को पहले घड़साना के सरकारी अस्पताल ले गए और फिर बीकानेर रेफर किया।
- पुलिस की क्या कार्रवाई हुई?
- पुलिस ने तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया और मामले की जांच शुरू की।
- आरोपी और उसके साथी का क्या हुआ?
- हमले के बाद आरोपी और उसका साथी घटनास्थल से फरार हो गए।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.