हल्द्वानी में शुद्धीकरण के विरोध में किसान महासभा का धरना शुरू
रामलीला मैदान में सभा के बाद विभिन्न संगठनों ने बुधपार्क में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया
हल्द्वानी में किसान महासभा और अन्य संगठनों ने कथित शुद्धीकरण के विरोध में बुधपार्क में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। धरने में शामिल लोगों ने रामलीला मैदान को सार्वजनिक संपत्ति बताते हुए जातिवादी आचरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई और तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
हल्द्वानी। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित शुद्धीकरण के विरोध में किसान महासभा समेत कई संगठनों ने रविवार से बुधपार्क में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। पांच दिवसीय अनशन के बाद यह धरना शुरू किया गया है। भारी बारिश के बावजूद संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरने में शामिल हुए।
किसान महासभा के पदाधिकारी और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता धरने में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान सार्वजनिक संपत्ति है और समाज में वैमनस्य फैलाने की किसी को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। अनशनकारी प्रवीण आर्य ने कथित शुद्धीकरण करने वालों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की।
धरने में भाकपा माले के जिला सचिव डॉ. कैलाश पाण्डेय, मूल निवासी संघ के राज्य उपाध्यक्ष दीपक चनियाल, आरपी गंगोला, पीआर टम्टा, वेद प्रकाश, विमला देवी, हेमा आर्य, आरआर लोहिया, अनीता, सुनीता देवी और रचना भी शामिल हैं।
मांग पूरी नहीं होने तक धरना जारी रखने की बात कही गई है। वहां जातिवादी आचरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- धरना कहां और कब शुरू हुआ?
- धरना बुधपार्क में रविवार से शुरू हुआ।
- धरना शुरू करने वाले मुख्य संगठनों में कौन-कौन थे?
- किसान महासभा के अलावा भाकपा माले, मूल निवासी संघ के सदस्य भी धरने में शामिल थे।
- धरने का मुख्य विरोध किस बात को लेकर है?
- धरना कथित शुद्धीकरण और जातिवादी आचरण के खिलाफ है।
- धरने में कौन-कौन प्रमुख नेता उपस्थित थे?
- डॉ. कैलाश पाण्डेय, दीपक चनियाल, आरपी गंगोला समेत कई अन्य नेता मौजूद थे।
- धरना कब तक जारी रहेगा?
- मांग पूरी न होने तक धरना जारी रखने की बात कही गई है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.