ईरानी राष्ट्रपति की बेटी जहरा पेजेशकियान ने BRICS बाजार का दौरा किया
नई दिल्ली में आयोजित BRICS बाजार में जहरा ने विभिन्न देशों की पारंपरिक कला और सांस्कृतिक विरासत देखी
ईरानी राष्ट्रपति की बेटी जहरा पेजेशकियान ने नई दिल्ली में चल रहे BRICS बाजार का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न देशों के पवेलियन देखे और कारीगरों से बातचीत की। इस आयोजन में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी मौजूद रहीं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
नई दिल्ली। नई दिल्ली में 10 सितंबर से 15 सितंबर तक चल रहे BRICS बाजार में ईरान के राष्ट्रपति की बेटी जहरा पेजेशकियान ने हिस्सा लिया। उन्होंने यहां लगे विभिन्न देशों के पवेलियन का दौरा किया और पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और टेक्सटाइल की झलक देखी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहीं।
BRICS बाजार का आयोजन नई दिल्ली के नेशनल क्राफ्ट्स म्यूजियम एंड हस्तकला अकादमी में मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल्स और विदेश मंत्रालय की ओर से किया गया है। इस बाजार में BRICS के सदस्य और सहयोगी देशों की कला, हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम, टेक्सटाइल और अन्य क्रिएटिव उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। यहां आने वाले लोगों को विभिन्न देशों की समृद्ध परंपराओं, कला, शिल्प और सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखने का अवसर मिल रहा है।
जहरा पेजेशकियान ने ट्रेडिशनल ईरानी फुल-लेंथ बुर्का पहना था, जो सिंपल, एलिगेंट और रॉयल वाइब देता है। इसके साथ उन्होंने ब्लू और मल्टीकलर प्रिंटेड हिजाब भी पहना था। उन्होंने बाजार में लगे अलग-अलग पवेलियन का दौरा किया और वहां मौजूद कारीगरों से बातचीत की।
ईरान के दो स्टॉल इस बाजार में लगाए गए हैं। इनमें बलोची कढ़ाई और रश्ती कढ़ाई जैसे पारंपरिक सुई के काम को प्रदर्शित किया गया है। बलोची कढ़ाई को स्थानीय भाषा में 'दोच' कहा जाता है, जिसका अर्थ सिलाई या सुई से किया जाने वाला काम है। नादिया करीमी इस कढ़ाई को नए डिजाइन के साथ आधुनिक समय के अनुसार पेश करती हैं और कनाडा में 'तारन' नाम से एक ब्रांड भी चलाती हैं।
दूसरे स्टॉल पर आमनेह सेदिघी की ओर से रश्ती कढ़ाई और शीशे का काम यानी आईनेह-दूजी भी दिखाया गया है। इस कला को कपड़ों, जूतों और सैंडल जैसी रोजमर्रा की चीजों पर भी उतारा गया है।
BRICS बाजार में केवल सामान नहीं, बल्कि हर देश की अपनी संस्कृति और पहचान भी प्रदर्शित की जा रही है। इससे लोगों को एक ही जगह पर कई देशों की कला और परंपरा को समझने का मौका मिल रहा है।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उन्होंने बताया कि जहरा को बाजार घुमाने और BRICS सदस्य देशों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बारे में बताने का अवसर मिला।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- BRICS बाजार का आयोजन किसने किया?
- BRICS बाजार का आयोजन मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल्स और विदेश मंत्रालय की ओर से किया गया है।
- जहरा पेजेशकियान ने BRICS बाजार में क्या पहना था?
- उन्होंने ट्रेडिशनल ईरानी फुल-लेंथ बुर्का और ब्लू व मल्टीकलर प्रिंटेड हिजाब पहना था।
- बलोची कढ़ाई को स्थानीय भाषा में क्या कहा जाता है?
- बलोची कढ़ाई को स्थानीय भाषा में 'दोच' कहा जाता है जिसका अर्थ सिलाई या सुई का काम है।
- रश्ती कढ़ाई के अलावा कौन सी कला प्रदर्शित की गई?
- रश्ती कढ़ाई के साथ शीशे का काम यानी आईनेह-दूजी भी प्रदर्शित किया गया है।
- अन्नपूर्णा देवी ने जहरा पेजेशकियान के साथ घटना के बारे में क्या साझा किया?
- उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं और बताया कि जहरा को BRICS सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया गया।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.