राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े नवानिया में पशुधन सम्मेलन के मुख्य अतिथि
10-11 सितंबर को दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर के 250 से अधिक विशेषज्ञ होंगे शामिल
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 10-11 सितंबर को नवानिया में राष्ट्रीय पशुधन सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे, जिसमें देशभर से लगभग 250 पशुचिकित्सा विशेषज्ञ, शोधार्थी और उद्यमी भाग लेंगे। सम्मेलन में पशुधन क्षेत्र की चुनौतियों, आधुनिक तकनीकों और प्रसार सेवाओं पर चर्चा की जाएगी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
उदयपुर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े 10 और 11 सितंबर को नवानिया में होने वाले राष्ट्रीय पशुधन सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में देशभर से करीब 250 पशुचिकित्सा शिक्षाविद, शोधार्थी और उद्यमी हिस्सा लेंगे।
सम्मेलन का आयोजन पशुधन क्षेत्र की बढ़ती चुनौतियों के समाधान और पशुचिकित्सा एवं पशुपालन प्रसार सेवाओं के पुनर्विन्यास के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसमें आधुनिक प्रसार रणनीतियों, डिजिटल तकनीकों और पशुपालक-केंद्रित सेवाओं पर विशेषज्ञ व्याख्यान, तकनीकी सत्र और विचार-विमर्श होंगे।
राजस्थान पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान कॉलेज, बीकानेर के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। कर्नाटक पशुचिकित्सा, पशु एवं मत्स्य विज्ञान कॉलेज, बीदर के वाइस चांसलर डॉ. के भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सोसायटी फॉर वेटरनरी एक्सटेंशन के अध्यक्ष डॉ. एन. सम्मेलन के आयोजन सचिव डॉ. टीकम गोयल हैं, जो नवानिया के पशुचिकित्सा एवं पशुपालन प्रसार शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य और प्रभारी हैं।
यह दो दिवसीय सम्मेलन पशुचिकित्सा प्रसार शिक्षा में नए ज्ञान, रिसर्च और अनुभवों को साझा करने का एक अच्छा मंच बनेगा
शिव शर्मा
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- राष्ट्रीय पशुधन सम्मेलन का क्या मुख्य उद्देश्य है?
- सम्मेलन का उद्देश्य पशुधन क्षेत्र की चुनौतियों का समाधान और प्रसार सेवाओं का पुनर्विन्यास करना है।
- सम्मेलन में कौन-कौन से मुख्य विषय कवर किये जाएंगे?
- सत्रों में आधुनिक प्रसार रणनीतियों, डिजिटल तकनीकों और पशुपालक-केंद्रित सेवाओं पर विशेषज्ञ व्याख्यान होंगे।
- सम्मेलन का आयोजन कौन कर रहा है?
- सम्मेलन का आयोजन पशुधन क्षेत्र संबंधित कृषि एवं पशुपालन प्रसार शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है।
- सम्मेलन में कौन से विश्वविद्यालय के अधिकारी शामिल होंगे?
- राजस्थान पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान कॉलेज, बीकानेर के कुलगुरु और कर्नाटक पशुचिकित्सा कॉलेज, बीदर के वाइस चांसलर शामिल होंगे।
- सम्मेलन के आयोजक कौन हैं?
- डॉ. टीकम गोयल सम्मेलन के आयोजन सचिव हैं और वे नवानिया के पशुचिकित्सा एवं पशुपालन प्रसार शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.