उदयपुर में निजी स्कूल ने 10वीं मान्यता के बिना परीक्षा फार्म भरा
स्कूल ने फीस वसूली और बोर्ड परीक्षा फार्म जमा नहीं कराया, अभिभावक ने शिकायत दर्ज कराई
उदयपुर के साहू पब्लिक स्कूल पर 10वीं कक्षा की मान्यता के बिना परीक्षा फार्म भरने, प्रवेश देने और फीस वसूलने का आरोप लगाया गया है। अभिभावक ने पुलिस और जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत की है, जबकि स्कूल प्रबंधन ने मान्यता पत्र के लिए आवेदन करने को कहा और धमकी दी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
उदयपुर। उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक अभिभावक ने निजी स्कूल पर 10वीं तक मान्यता न होने के बावजूद बेटी को प्रवेश देने, फीस वसूलने और परीक्षा फार्म बोर्ड में जमा न कराने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है।
रावजी का हाटा निवासी लालसिंह गोयल ने बताया कि उनके तीन बच्चे गुलाबबाग रोड स्थित साहू पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। 2025-26 में उनकी बेटी को 9वीं पास करने के बाद 10वीं में प्रवेश दे दिया गया। परीक्षा के दो दिन पहले तक बेटी का प्रवेश पत्र नहीं मिला।
स्कूल संचालक मोतीलाल साहू से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने टालमटोल जवाब दिए। बाद में पता चला कि स्कूल प्रशासन ने बेटी का परीक्षा फार्म बोर्ड में जमा ही नहीं करवाया। लालसिंह का आरोप है कि स्कूल की 10वीं तक मान्यता नहीं है।
इस संबंध में उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक को शिकायत की। अधिकारी द्वारा मान्यता पत्र मांगने पर संचालक ने इसके लिए आवेदन करने को कहा। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने बच्ची के भविष्य को खराब करने की धमकी दी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- अभिभावक ने किससे शिकायत की?
- लालसिंह गोयल ने पुलिस और जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक को शिकायत की।
- स्कूल संचालक ने मान्यता पत्र के बारे में क्या जवाब दिया?
- संचालक मोतीलाल साहू ने मान्यता पत्र के लिए आवेदन करने को कहा।
- लालसिंह गोयल के बच्चे किस स्कूल में पढ़ते हैं?
- उनके तीन बच्चे गुलाबबाग रोड स्थित साहू पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.