गोरखपुर में सात राज्यों से 1362 चोरी मोबाइल फोन बरामद
जीआरपी और पुलिस ने तकनीकी मदद से मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए
गोरखपुर में जीआरपी और पुलिस ने सात राज्यों से चोरी या गुम हुए 1362 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें से 510 फोन सर्विलांस टीम और 852 फोन सीसीटीएनएस टीम ने जब्त किए। बुधवार को पुलिस ने मोबाइल फोन के मालिकों को लौटाए और जो लोग नहीं आए, उन्हें भविष्य में बुलाया जाएगा।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
गोरखपुर में जीआरपी और पुलिस ने सात राज्यों से चोरी और गुम हुए 1362 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें से 510 फोन जीआरपी की सर्विलांस टीम और 852 फोन पुलिस की सीसीटीएनएस टीम ने जब्त किए। मंगलवार को पुलिस लाइंस में मोबाइल फोन मालिकों को फोन लौटाए गए।
जीआरपी की सर्विलांस टीम ने तकनीकी संसाधनों की मदद से प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश से 510 मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस की सीसीटीएनएस सेल टीम ने 852 मोबाइल फोन जब्त किए।
पुलिस लाइंस और जीआरपी में मंगलवार को मोबाइल फोन के मालिकों को बुलाकर एसपी जीआरपी लक्ष्मीकांत मिश्र और एसपी सिटी निमिष पाटिल ने उन्हें फोन लौटा दिए। जो लोग नहीं पहुंच सके, उन्हें दोबारा फोन कर बुलाया जाएगा।
एसपी जीआरपी ने सर्विलांस सेल के सराहनीय कार्य के लिए टीम को 2,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया। इसी क्रम में एसपी सिटी ने सीसीटीएनएस सेल द्वारा बरामद 852 मोबाइल फोन उनके मालिकों को सिपुर्द किया।
मोबाइल फोन पाने वाले अंकित ने बताया कि वे एक वर्ष पहले रेलवे स्टेशन पर अपने रिश्तेदार को छोड़ने आए थे। रोहित ने कहा कि 26 मई 2026 को उनके भाई टिकट लेने रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर गए थे।
इसी दौरान किसी ने पीछे से उनका आइफोन चोरी कर लिया था और उनका वीवो टी4 प्रो मोबाइल गायब हो गया था। जीआरपी के फोन करने पर उन्हें मोबाइल फोन मिलने की जानकारी हुई।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- फोन चोरी की घटना का एक उदाहरण क्या है?
- रोहित के भाई का आइफोन 26 मई 2026 को रेलवे स्टेशन टिकट काउंटर पर चोरी हो गया।
- क्या मोबाइल फोन मिला पाने वालों ने कोई प्रतिक्रिया दी?
- अंकित ने बताया कि वे एक वर्ष पहले अपने रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन छोड़ने आए थे और उनके फोन बरामद हुए।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद










Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.