भीलवाड़ा में मतदान बूथों पर पूरी तैयारी
शहर के सभी मतदान केंद्रों पर दिव्यांगों के लिए खास इंतजाम किए गए
भीलवाड़ा में नगर पालिका चुनाव के लिए सभी मतदान बूथों पर आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं, जिसमें दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर और डमी बैलेट शीट उपलब्ध कराई गई हैं। शाहपुरा में स्काउट गाइड और विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली और वोटिंग की जिम्मेदारी पर लोगों को जागरूक किया। भीलवाड़ा में होम वोटिंग सुविधा नहीं है, सभी मतदाता मतदान केंद्र पर जाकर ही अपने वोट का प्रयोग कर सकते हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में नगर पालिका चुनाव को लेकर सभी मतदान बूथों पर जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए व्हीलचेयर और डमी बैलेट शीट उपलब्ध कराई गई है।
शाहपुरा में नगर पालिका चुनाव से पहले स्काउट गाइड और स्कूली विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली की शुरुआत उपखंड कार्यालय से हुई, जिसे रिटर्निंग अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार और पालिका अधिशासी अधिकारी पुरुषोत्तम पवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली बस स्टैंड से होते हुए त्रिमूर्ति स्मारक तक पहुंची। विद्यार्थियों ने 'पूर्ण मतदान' और 'निर्भीक होकर मतदान करें' जैसे संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया और लोकतंत्र में वोट के महत्व को समझाया। उन्होंने सभी से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की।
इस रैली का मकसद यह संदेश देना था कि लोकतंत्र में हर नागरिक उसकी मजबूती का रखवाला है। हर वोटर मतदान करके अपनी जिम्मेदारी निभा सकता है और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत कर सकता है।
नगर पालिका चुनाव में होम वोटिंग की सुविधा नहीं है, सभी मतदाताओं को मतदान केंद्र पर ही पहुंचना होगा। बनवारी लाल सिनसिनवार ने वोटरों से अपील की कि वे बिना किसी डर या दबाव के मतदान केंद्र पर आकर अपना वोट डालें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- मतदाता जागरूकता रैली का उद्देश्य क्या था?
- रैली का उद्देश्य लोकतंत्र में वोट के महत्व को समझाना और जनता को मतदान के लिए प्रेरित करना था।
- मतदान केंद्र से रैली की शुरुआत कहाँ हुई?
- रैली की शुरुआत उपखंड कार्यालय से हुई थी।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.