भीलवाड़ा में भाजपा ने चार बागी प्रत्याशियों को मनाया
बागी प्रत्याशियों ने भाजपा उम्मीदवारों का किया समर्थन, राजनीतिक माहौल बदला
भीलवाड़ा नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने चार बागी प्रत्याशियों को मनाकर अपने उम्मीदवारों का समर्थन प्राप्त किया है। निर्दलीय और बागी प्रत्याशियों के भाजपा में शामिल होने से पार्टी की चुनावी स्थिति मजबूत हुई है। इस प्रयास में सांसद दामोदर अग्रवाल ने भी भूमिका निभाई है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा नगर निकाय चुनाव में भाजपा के लिए रविवार राहत भरा रहा। पार्टी ने चार बागी प्रत्याशियों को मनाने में सफलता हासिल की और सभी ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन का ऐलान किया। इस कदम से चुनावी मैदान में भाजपा की स्थिति मजबूत हुई है।
वार्ड नंबर 49 के भाजपा प्रत्याशी अमित सारस्वत के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी रोहित सेन ने रविवार को पाला बदलते हुए भाजपा उम्मीदवार का समर्थन करने की घोषणा की। सांसद दामोदर अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर इस समर्थन की पुष्टि की, जिसमें सेन ने सारस्वत को अपना समर्थन दिया।
गुरुवार को रोहित सेन ने अमित सारस्वत पर उनके घर जाकर एक लाख रुपए देने का आरोप लगाते हुए भीमगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी और निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की थी। जांच शुरू होने से पहले ही उन्होंने भाजपा प्रत्याशी का समर्थन कर दिया, जिससे राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
रोहित सेन के इस फैसले से उनके समर्थकों में निराशा है, जबकि भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है। सांसद दामोदर अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी अमित सारस्वत और रोहित सेन के साथ वीडियो जारी कर कहा कि वे निकाय चुनाव में सारस्वत को जीत दिलाने के लिए पूरा सहयोग करेंगे।
वार्ड नंबर 41 सिंधु नगर की भाजपा की बागी प्रत्याशी आशा किशोर सोनी ने भी भाजपा प्रत्याशी प्रीति झुर्रानी के समर्थन में अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का ऐलान किया। भाजपा कार्यालय में प्रशांत मेवाड़ा और सांसद दामोदर अग्रवाल ने सोनी का माला पहनाकर स्वागत किया।
वार्ड नंबर 61 की बागी प्रत्याशी रेखा कांठेड़ ने भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा जैन को समर्थन देने की घोषणा की। वहीं, वार्ड नंबर 62 से भाजपा प्रत्याशी गौतम शर्मा को एक निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना समर्थन दिया।
नामांकन प्रक्रिया और नाम वापसी के बाद रविवार को चार बागी प्रत्याशियों का भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आना पार्टी के लिए राहत भरा रहा। इससे भाजपा ने अपने बागी प्रत्याशियों को साधने में सफलता हासिल की है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- रोहित सेन ने पहले भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ क्या कार्रवाई की थी?
- उन्होंने अमित सारस्वत पर एक लाख रुपए देने का आरोप लगाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
- दामोदर अग्रवाल ने बागी प्रत्याशियों के समर्थन में क्या किया?
- उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर समर्थन की पुष्टि की और उनके साथ सहयोग का भरोसा दिया।
- आशा किशोर सोनी ने भाजपा प्रत्याशी का समर्थन कैसे किया?
- उन्होंने भाजपा कार्यालय में पहुंचकर अपनी उम्मीदवारी वापस लेकर समर्थन जताया।
- भाजपा के लिए बागी प्रत्याशियों के समर्थन का क्या महत्व है?
- इससे भाजपा की चुनावी स्थिति मजबूत हुई और पार्टी के लिए राहत मिली।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.